03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

सुभाष नगर में भीषण अग्निकांड, टेंट-शामियाना गोदाम में लगी आग, घरों तक फैली लपटें

एफएनएन, देहरादून : सुभाषनगर में एक प्लाट में रखे टेंट के सामान में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी विकराल थीं कि आस पास के रिहायशी मकानों तक पहुंच गई। जिससे वहां अफरा तफरी मच गई। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। फायर की टीम ने काफी घंटे की मशक्कत के बाद आग को शांत किया।

जानकारी के अनुसार, कंट्रोल रूम को नरेन्द्र टेंट हाउस (मालिक- नरेन्द्र कुमार पुत्र शिव प्रसाद), क्लेमेनटाउन सुभाष नगर में प्लाट में इकट्ठा किए गए टेंट व शामियाने के सामान में आग लगने की सूचना मिली थी।

सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची तो देखा आग की लपटें घरों तक पहुंच रही थीं। इस दौरान फोल्डिंग टेबल, बर्तन, टेंट, भट्टियां, मेट, रजाई-गद्दे आदि सामान जल रहा था। टीम ने तीस हजार लीटर पानी डालकर कई घंट में आग को फैलने से रोका।

बड़ोवाला में रजाई गद्दे की दुकान में लगी आग

बड़ोवाला के गोरखपुर चौक के पास भी रजाई गद्दे की एक दुकान में आग लग गई। फायर यूनिट ने तत्काल दुकान का शटर तोड़कर आग को बुझाया।

Hot this week

Government Land UIIDB को मुफ्त देने पर यशपाल आर्य का सरकार पर हमला

एफएनएन, देहरादून : Government Land देहरादून में प्रदेश की...

देवी-देवताओं का रूप धारण कर नृत्य करने पर सख्त कार्रवाई की तैयारी, अखाड़ा परिषद ने दी चेतावनी

एफएनएन, हरिद्वार : देवी-देवताओं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने...

Topics

Government Land UIIDB को मुफ्त देने पर यशपाल आर्य का सरकार पर हमला

एफएनएन, देहरादून : Government Land देहरादून में प्रदेश की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img