Sunday, February 8, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडएंकल अभियान के तहत राष्ट्रीय स्तरीय योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित।

एंकल अभियान के तहत राष्ट्रीय स्तरीय योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित।

एफएनएन, नानकमत्ता : नानकमत्ता अंचल खटीमा के संच नानकमत्ता विद्यालय ग्राम सुनखरी में एकल अभियान के तहत राष्ट्रीय स्तरीय योग दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमें ऑनलाइन जूम ऐप के माध्यम से पूरे भारत में तथा 20 अन्य देशों में योग का कार्यक्रम लाइव दिखाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व विधायक डॉ प्रेम सिंह राणा ने कहा है कि आइए योग दिवस पर संकल्प लें हर दिन योग करें। स्वस्थ जीवन जिएं और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।राणा ने हर दिन योग करने के लिए अपील की। मुख्य वक्ता केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य भुवन चंद्र पांडे , अंचल अध्यक्ष खटीमा उमेश अग्रवाल , ग्रामीण मंडल अध्यक्ष ओम नारायण, हरनाम सिंह, भास्कर संभल , अल्पसंख्यक आयोग सदस्य जगजीत सिंह जग्गा ,कंचन बसेड़ा, दयाशंकर शर्मा, लाल सिंह दायमा, सुमित जोशी , संजीव , सत्यम , अरविंद कन्नौजिया ,मोहन भट्ट , निशा भण्डारी , सरोजनी , रेनू ,सीमा ,रमिता ,पूजा तथा ग्रामवासी भी उपस्थिति थे ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments