Monday, April 13, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंड2 अप्रैल को रुद्रपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी सभा, बदलेंगे...

2 अप्रैल को रुद्रपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी सभा, बदलेंगे उत्तराखंड के चुनावी समीकरण

एफएनएन, रुद्रपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी चुनावी सभा का शंखनाद देवभूमि उत्तराखंड से करेंगे। दो अप्रैल को मोदी ग्राउंड में उनकी पहली चुनावी सभा होगी, जिसमें वह उत्तराखंड की पांचो लोकसभा सीटों के लिए हुंकार भरेंगे। प्रधानमंत्री का देवभूमि से काफी लगाव है। वह अक्सर केदारनाथ, बद्रीनाथ समेत कई धार्मिक स्थलों में आते रहते हैं। लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव में भी उनकी उत्तराखंड के रुद्रपुर में हमेशा चुनावी सभाएं होती रही हैं।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

पिछले चुनाव में जब उन्होंने चार धामों के अलावा पांचवें धाम के रूप में सैन्य धाम बनाने की घोषणा की थी और यह कार्य प्रगति पर है। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री की यह सभा पार्टी प्रत्याशियों के लिए वरदान साबित होगी। सभा के लिए मोदी ग्राउंड में तैयारी शुरू कर दी गई हैं। अपराह्न करीब 12:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ग्राउंड में पहुंचेंगे।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

आचार संहिता के दृष्टिगत प्रशासनिक अफसरो ने भी नियमों का पालन करते हुए प्रधानमंत्री की सुरक्षा की प्लानिंग शुरू कर दी है। शुक्रवार देर रात इस संबंध में आयोजित बैठक में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का रास्ता साफ होने के बाद भाजपाई उत्साहित हैं।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments