03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहुंचे एम्‍स ऋषिकेश, आक्सीजन प्लांट का करेंगे उद्घाटन

Spread the love

एफएनएन, ऋषिकेश : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को सेना के हेलीकाप्टर से सुबह करीब 11 बजे एम्स ऋषिकेश के हेलीपैड पर लैंड किया। पीएम मोदी अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में पीएम केयर्स फंड से निर्मित आधुनिक आक्सीजन प्लांट का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही वह देशभर में इस फंड से स्थापित 35 आक्सीजन प्लांट का वर्चुअल लोकार्पण भी करेंगे।

  • मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंडवासियों की ओर से प्रधानमंत्री का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का संबोधन समाप्त, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का संबोधन शुरू।
  • स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि देश मे 92 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की डोज लग चुकी हैं।
  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा रोटा वायरस, रेबीज़ की वैक्सीन को भारत आने में सालों लगे। लेकिन मोदी सरकार में स्वनिर्मित वैक्सीन हैं और कोरोना की वैक्सीन का उत्पादन कर आमजन तक पहुंचाने में चंद महीने लगे।
  • ऋषिकेश एम्स में आयोजित कार्यक्रम को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया संबोधित कर रहे हैं।
  • मुख्यमंत्री धामी ने पीएम मोदी को पुस्तक भेंट कर स्वागत किया
  • ऋषिकेश एम्स में आक्सीजन प्लांट का उद्घाटन करने पहुंचे नरेन्द्र मोदी।

प्रधानमंत्री के एम्स ऋषिकेश पहुंचने की शासन और प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। आयोजन स्थल और आसपास क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) ने संभाल ली है। उत्तराखंड पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग कर रही है। एम्स के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। एम्स में पहले से निर्मित हेलीपैड में तीन हेलीकाप्टर के लैंड करने की सुविधा उपलब्ध है। सेना के हेलीकाप्टर यहां लैंडिंग का पूर्वाभ्यास कर चुके हैं। प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से लेकर शासन-प्रशासन के आला अधिकारियों ने यहां व्यवस्था का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने समय पर सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का उत्तराखंड से विशेष लगाव है। इसी का परिणाम है कि राज्य को आल वेदर रोड, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना, उड़ान योजना से एयर कनेक्टिविटी की मजबूती समेत केदारनाथ पुनर्निर्माण की सौगात राज्य को मिली है। उधर, प्रोटोकाल मंत्री डा धन सिंह रावत ने बताया कि प्रधानमंत्री के ऋषिकेश पहुंचने पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उनकी अगवानी करेंगे। आक्सीजन प्लांट के लोकार्पण कार्यक्रम में सरकार के मंत्रियों के साथ ही पक्ष-विपक्ष के विधायकों, राज्य के सभी सांसदों को भी आमंत्रित किया गया है।

Hot this week

Dehradun में भारी बारिश बनी काल, बरसाती बहाव में बही कार; युवक समेत 2 की मौत, युवती घायल

एफएनएन, विकासनगर : Dehradun में लगातार हो रही भारी बारिश...

Rishikesh में नाबालिग से दुष्कर्म के बाद बवाल, होटल में तोड़फोड़ ; आरोपी की तलाश तेज

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म...

Topics

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img