03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

आज उत्तराखंड के बाजपुर से लखीमपुर तक कूच करेगी कांग्रेस, हरीश रावत भी रहेंगे मौजूद

एफएनएन, रुद्रपुर : लखीमपुर खीरी में हुई घटना के बाद आज कई राज्यों से कांग्रेसी नेता सीतापुर कूच कर रहे हैं। उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले से भी गुरुवार को कांग्रेस के नेता कूच करने वाले हैं। जिसमें राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी शामिल हैं।

  • बाजपुर से लखीमपुर खीरी तक विरोध मार्च

लखीमपुर की घटना को लेकर हरीश रावत ने कहा कि किसानों को कुचलकर उनकी निर्मम हत्या करने की घटना से पूरा देश स्तब्ध है। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी की बर्खास्तगी और उनके बेटे आशीष मिश्र की गिरफ्तारी की मांग के साथ कांग्रेस गुरुवार को बाजपुर से लखीमपुर खीरी तक विरोध मार्च निकालेगी। उन्होंने कहा कि इस कांड में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री और उनके पुत्र की संलिप्तता सामने आने पर कांग्रेस ने लखीमपुर खीरी मार्च का निर्णय लिया है। कांग्रेस तीनों काले कानूनों को निरस्त कराने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आंदोलन जारी रखेगी। रावत ने आरोप लगाया कि विरोध को दबाने के लिए भाजपा सरकार दमनात्मक रवैया अपनाए हुए है।

यूपी और उत्तराखंड में सरकार की निरंकुशता के कारण लोकतंत्र खतरे में है। कर्मचारियों की आवाज दबाने के लिए रासुका और एस्मा का सहारा लिया जा रहा है। लोकतंत्र बहाली की मांग को लेकर कांग्रेस उत्तराखंड में छह चरणों में आंदोलन कर रही है। इसके दो चरण पूरे हो चुके हैं। आंदोलन के अंतिम चरण में देहरादून में विशाल रैली होगी। रावत ने कहा कि उनकी व्यक्तिगत इच्छा है कि उत्तराखंड की कमान किसी दलित के हाथ में हो। अपने पूर्व के बयान पर वह अभी भी कायम हैं। उन्होंने धान का एक-एक दाना खरीदे जाने की मांग रखी।

  • इन मांगों को लेकर सीतापुर कूच

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आह्वान पर कांग्रेस कार्यकर्ता गुरुवार (आज) को बाजपुर से गदरपुर-रुद्रपुर-किच्छा-बरेली-लखीमपुर खीरी होते हुए सीतापुर के लिए कूच कर रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ.प्रतिमा सिंह ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी कृषि कानूनों को निरस्त करने, लखीमपुर खीरी में हुई किसानों की निर्मम हत्या के दोषियों की गिरफ्तारी और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री की बर्खास्तगी की मांग को लेकर सीतापुर कूच कर रही है।

 

Hot this week

Ramsharan Nautiyal ने थामा कांग्रेस का हाथ, 2027 चुनाव से पहले BJP को झटका

एफएनएन, देहरादून : Ramsharan Nautiyal उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव...

Rekha Arya के पति गिरधारी लाल साहू को झटका, SC/ST कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका खारिज की

एफएनएन, उत्तराखंड : Rekha Arya उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री...

Salman Khan के साथ काम करने वालों को धमकी, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में नया मोड़

एफएनएन, मुंबई : Salman Khan बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ...

Topics

Ramsharan Nautiyal ने थामा कांग्रेस का हाथ, 2027 चुनाव से पहले BJP को झटका

एफएनएन, देहरादून : Ramsharan Nautiyal उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव...

Salman Khan के साथ काम करने वालों को धमकी, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में नया मोड़

एफएनएन, मुंबई : Salman Khan बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img