
गुरुबख्श सिंह, नानकमत्ता : नानकमत्ता भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मनजिंदर सिंह सिरसा का नानकमत्ता आगमन पर भाजपा कार्यकर्ता ने फूलमालाओं के साथ स्वागत किया। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मनजिंदर सिंह शिक्षा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा विकास की सोच रखते हैं। आज दुनिया में भारत सबसे आगे है।
नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करने के लिए नैनीताल लोकसभा के प्रत्याशी अजय भट्ट के पक्ष में मतदान करने की अपील की। पूर्व विधायक डॉ प्रेम सिंह राणा ने कहा है कि उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार में विकास का पहिया तेजी से दौड़ रहा है।
कार्यकर्ताओं को कहा है कि सरकार की जनकल्याणी योजनाओं का प्रचार प्रसार करें ताकि लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके। इस मौके पर जिला अध्यक्ष कमल जिंदल, खटीमा ब्लॉक प्रमुख रंजीत सिंह नगधारी, सुखदेव सिंह नामधारी, प्रेम सिंह टुरना, इंद्रपाल सिंह मान, विकास गुलाटी ध्रुव राणा ओम नारायण राणा दलजिंदर सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद थे