03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की तैयारियां पूरी, जेई परीक्षा की आ गई है तारीख

Spread the love

एफएनएन, हरिद्वार : उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से उत्तराखंड सम्मिलित राज्य कनिष्ठ अभियंता सेवा परीक्षा 2023 के रिक्त पदों के सापेक्ष वस्तुनिष्ठ प्रकार की लिखित परीक्षा का आयोजन 23, 24, 26 और 27 दिसंबर को प्रदेश के 14 नगरों में आयोजित की जाएगी।

सिटी मजिस्ट्रेट रविंद्र जुवांठा ने हरिद्वार शहर के परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लागू की है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया कि कनिष्ठ अभियंता लिखित प्रकृति परीक्षा में अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार का कैलकुलेटर ले जाने पर प्रतिबंध है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
  • वेबसाइट पर उपलब्ध है परीक्षा कार्यक्रम

परीक्षा कार्यक्रम आयोग की वेबसाइट www.psc.uk.gov.in पर भी उपलब्ध है। बताया कि 23 दिसंबर को सामान्य हिंदी सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक होगी। इसी दिन दूसरे सत्र में सामान्य अंग्रेजी की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक होगी। 24 दिसंबर को सिविल इंजीनियरिंग प्रथम प्रश्न पत्र सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। इसी दिन दूसरे सत्र में सिविल इंजीनियरिंग द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी।

केदारनाथ धाम : बढ़ गया केदारनाथ मंदिर गर्भगृह से ‘सोना गायब’ होने का विवाद, जांच की मांग

  • ये है परीक्षा का समय

26 दिसंबर को मैकेनिकल इंजीनियरिंग का प्रथम प्रश्न पत्र सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक और द्वितीय प्रश्न पत्र दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित होगी। 27 दिसंबर को इलेक्ट्रिकल- एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग प्रथम प्रश्न पत्र सुबह नौ से 12 बजे और द्वितीय प्रश्न पत्र दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित होगी।

  • 26 नवंबर 2021 को जारी हुआ था नोटिफिकेशन

उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने 776 पदों के लिए जेई भर्ती का नोटिफिकेशन 26 नवंबर 2021 को जारी किया था। इस भर्ती के लिए परीक्षा सात से दस मई 2022 को हुई थी। परीक्षा में 3,853 अभ्यर्थी पास हुए थे। जिन्हें साक्षात्कार के लिए चुना गया था।

  • हो गया था पेपर लीक

बाद में जांच के दौरान इस परीक्षा का पेपर लीक पाया गया। आयोग ने परीक्षा रद कर दी थी। एसआईटी रिपोर्ट के आधार पर इस परीक्षा में पेपर लीक करने के 61 अभ्यर्थियों पर आयोग ने पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है। इनमें से कुछ अभ्यर्थियों ने हाई कोर्ट से स्टे प्राप्त किया है।

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img