03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

केदारनाथ धाम : बढ़ गया केदारनाथ मंदिर गर्भगृह से ‘सोना गायब’ होने का विवाद, जांच की मांग

एफएनएन, देहरादून : केदारनाथ गर्भगृह में सोने की प्लेट की जांच की मांग ने फिर तूल पकड़ लिया है। उत्तराखंड चार धाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत ने सरकार से उच्च न्यायालय के सिटिंग जज के नेतृत्व में कमेटी गठित कर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी है कि मांगों पर तत्काल कार्रवाई न होने की स्थिति में आंदोलन शुरू किया जाएगा।

गुरुवार को तिलक रोड स्थित तुलसी प्रतिष्ठान में उत्तराखंड चार धाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत के अध्यक्ष सुरेश सेमवाल ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान आरोप लगाए कि केदारनाथ गर्भगृह में सोने की प्लेट की निष्पक्ष जांच नहीं की जा रही है। बदरी-केदार मंदिर समिति की कार्यशैली पर पूर्व में सवाल उठ चुके हैं। गर्भगृह का मामला सामने आने के बाद से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

उच्च न्यायालय के सिटिंग जज की निगरानी में हो जांच

अध्यक्ष सुरेश सेमवाल ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच उच्च न्यायालय के सिटिंग जज की निगरानी में की जानी चाहिए। गठित कमेटी में तीर्थ पुरोहितों को भी शामिल किया जाना चाहिए।

तत्काल कार्रवाई की मांग

बद्रीश पंडा पंचायत के अध्यक्ष प्रवीन ध्यानी ने बताया कि मास्टर प्लान के अंतर्गत बद्रीनाथ में निर्माण कार्य चल रहा है। कुबेर गली में निर्माण कार्य समय पर पूरा नहीं किया गया तो बड़ी समस्या होगी। उन्होंने आरोप लगाए कि बद्रीनाथ में सरकार ने गैर हिंदू व्यक्ति एवं महिला को साधना की अनुमति दी है, जो परंपरा के विरुद्ध है। इसके अलावा केदारनाथ मंदिर की सुरक्षा के लिए आईटीबीपी लगाई गई है। कपाट बंद होने के बाद भी धाम की तस्वीर सार्वजनिक की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगों पर तत्काल कार्रवाई न करने पर आंदोलन किया जाएगा।

ये लोग रहे शामिल

इस मौके पर महापंचायत के उपाध्यक्ष आचार्य संतोष त्रिवेदी, यमुनोत्री तीर्थ पुरोहित महासभा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल, गंगोत्री तीर्थ पुरोहित महासभा के अध्यक्ष संजीव सेमवाल, व्यापार सभा केदारनाथ के अध्यक्ष चंडी प्रसाद तिवारी, ब्रह्म कपाल तीर्थ पुरोहित पंचायत समिति के अध्यक्ष उमेश सती, प्रभारी रजनीकांत सेमवाल, पंकज शुक्ला, प्रशांत डिमरी, डा. बृजेश सती, अनिरुद्ध उनियाल आदि उपस्थित रहे।

27 नवंबर से शुरू होगी चारधाम

शीतकालीन तीर्थ यात्रा ज्योतिष पीठ के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज के नेतृत्व में चार धाम शीतकालीन तीर्थ यात्रा यमुनोत्री के खरसाली से शुरू की जाएगी। 27 नवंबर से शुरू होने वाली यात्रा के लिए तीर्थ पुरोहितों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।

स्वाभिमान महारैली को तीर्थ पुरोहित देंगे समर्थन

24 नवंबर को होने वाली मूल निवास स्वाभिमान महारैली को तीर्थ पुरोहित समर्थन देंगे। इसको लेकर तीर्थ पुरोहितों के विभिन्न संगठन एकजुट हो रहे हैं। उत्तराखंड चार धाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत के बैनर तले विभिन्न संगठन इसे समर्थन देंगे।

यह भी पढ़ें: सीबीआई ने उद्योगपति सुधीर विंडलास को किया गिरफ्तार, जमीनों की धोखाधड़ी के हैं आरोप

सीबीआई ने उद्योगपति सुधीर विंडलास को किया गिरफ्तार, जमीनों की धोखाधड़ी के हैं आरोप

Hot this week

Rajesh Pratap की जीत का शोर, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब चहुंओर !

रेलवे स्टेशन से विधायक कार्यालय तक निकला भव्य विजय...

Dennis Liquor पर हरीश रावत की भाजपा सरकार को चुनौती, बोले- STF बनाइए, जांच के लिए तैयार हूं

एफएनएन, देहरादून : Dennis Liquor उत्तराखंड में ‘डेनिस’ शराब...

Topics

Rajesh Pratap की जीत का शोर, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब चहुंओर !

रेलवे स्टेशन से विधायक कार्यालय तक निकला भव्य विजय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img