एफएनएन, लोहाघाट : लोहाघाट के खेतीखान तपनीपाल निवासी भारतीय सेना के आर्टिलरी रेजिमेंट में तैनात सैनिक प्रदीप बोहरा का पार्थिव शरीर उसके घर पहुंचा। जहां सैन्य सम्मान के साथ सैनिक का अंतिम संस्कार किया गया। सैनिक का पार्थिव शरीर उसके घर पहुंचते ही मातम पसर गया।







