03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

मुस्लिमों से मारपीट पर सियासत तेज, विधायक काजी ने डीजीपी से की कार्रवाई की मांग

एफएनएन, देहरादून: उत्तराखंड में उधम सिंह नगर और हरिद्वार में मुस्लिम समुदाय से जुड़े दो व्यक्तियों के साथ मारपीट के मामले चर्चा में हैं. अब हरिद्वार जिले के मंगलौर विधानसभा सीट के कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन ने उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर ऐसे मामलों को रोकने के लिए जरूरी कार्रवाई अमल में लाने की मांग की है.

विधायक काजी निजामुद्दीन ने पत्र में लिखा कि, उत्तराखंड में हाल के दिनों में सांप्रदायिक आधार पर मारपीट और दुर्व्यवहार की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जो अत्यंत चिंताजनक हैं. एक प्रकरण में एक बुजुर्ग मुस्लिम व्यक्ति के साथ खेत में नमाज अदा करते समय मारपीट और अभद्र व्यवहार किया गया. इसी प्रकार हरिद्वार में एक मुस्लिम ट्रक चालक को धर्म के आधार पर पीटे जाने की घटना भी प्रकाश में आई है.

ऐसी घटनाएं न केवल कानून व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती प्रस्तुत करती हैं, बल्कि राज्य के सामाजिक सौहार्द, आपसी विश्वास और संवैधानिक मूल्यों पर भी प्रतिकुल प्रभाव डालती हैं. किसी भी नागरिक के साथ उसकी आस्था, पहचान या समुदाय के आधार पर हिंसा या उत्पीड़न पूर्णत अस्वीकार्य है. इन घटनाओं की पुनरावृत्ति से समाज में भय और असुरक्षा का वातावरण बन सकता है, जिसे समय रहते रोकना आवश्यक है.

पुलिस को इन घटनाओं का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए निष्पक्ष एवं त्वरित जांच सुनिश्चित करनी चाहिए. दोषियों के खिलाफ कड़ी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सख्त और उदाहरणात्मक कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए और पीड़ितों की सुरक्षा और सम्मान की पूर्ण गारंटी सुनिश्चित करनी चाहिए. साथ ही भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की रोकथान हेतु प्रभावी एवं ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि राज्य में कानून का शासन और सामाजिक सद्धाव अक्षुण्ण बना रहे. मुझे विश्वास है कि इस विषय को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित कार्रवाई की जाएगी.

गौर है कि उधम सिंह नगर के रुद्रपुर में मंदिर परिसर के सामने खाली जमीन पर नमाज पढ़ रहे शाहिद नाम के व्यक्ति के साथ प्राचीन अटारिया मंदिर के प्रबंधक अरविंद शर्मा ने मारपीट की. मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पुलिस ने इस मामले में पीड़ित शाहिद की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है. मामला 24 फरवरी का है.

दूसरा मामला हरिद्वार का है. कलियर-बहादराबाद मार्ग पर स्थित ढाबे के पास ट्रक ड्राइवर द्वारा उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया गया है. ड्राइवर का आरोप था कि उसे धर्म पूछकर पीटा गया. जबकि हरिद्वार पुलिस ने मारपीट की घटना को तो स्वीकार किया है. लेकिन धर्म पूछकर मारपीट के आरोपों का खंडन किया है. फिलहाल बहादराबाद थाने में दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

Hot this week

Topics

Uttarakhand में फिर बदलेगा मौसम, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड में मौसम लगातार बदल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img