03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

शंकराचार्य घटना पर गरमाई सियासत, चारधाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत ने उठाए सवाल

एफएनएन, देहरादून : प्रयागराज माघ मेले में मौनी आमावस पर्व पर ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज के साथ हुई घटना की चारधाम तीर्थपुरोहित महापंचायत ने कड़ी निंदा की है। महापंचायत ने इस मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

चारधाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत के अध्यक्ष सुरेश सेमवाल ने कहा कि माघ मेले के दौरान ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज एवं अन्य साधु संतों के साथ जो अशोभनीय व्यवहार पुलिस व प्रशासन ने किया, उसकी महापंचायत कड़ी निंदा करती है। उन्होंने कहा, सनातन धर्म के उच्च पदस्थ धर्माचार्य के साथ इस तरह की घटना निंदनीय है। यमुनोत्री मंदिर समिति के प्रवक्ता पुरुषोत्तम उनियाल ने कहा कि यह सनातन धर्म पर हमला है।

ब्रह्म कपाल तीर्थ पुरोहित पंचायत समिति के केंद्रीय अध्यक्ष उमेश सती ने कहा कि यह अशोभनीय व्यवहार सनातन का अपमान है। इस प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। केदार सभा के सदस्य एवं चार धाम महा पंचायत के उपाध्यक्ष संतोष त्रिवेदी ने इसे सनातन धर्म पर हमला बताते हुए कहा कि यह निंदनीय है और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

Hot this week

उत्तराखंड में SIR पर कांग्रेस का बड़ा आरोप, मनोज रावत बोले- 13.85 लाख वोट काटे गए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand SIR कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष...

Uttarakhand में डॉक्टरों की सैलरी बढ़ी , पहाड़ों में Senior Resident को अब ₹1.10 लाख वेतन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand की पुष्कर सिंह धामी सरकार...

Jwalapur में तेज रफ्तार बस का कहर, ऑटो और 4 कारों को मारी टक्कर; चालक का हाथ कटा

एफएनएन, हरिद्वार : Jwalapur क्षेत्र में सोमवार को एक...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img