Wednesday, March 4, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडऊधमसिंह नगर में गेहूं की फसल के बीच से 104 किलो से...

ऊधमसिंह नगर में गेहूं की फसल के बीच से 104 किलो से अधिक के अफीम के हरे-भरे पौधे पुलिस ने किए जब्त, एक तस्कर भी हिरासत

एफएनएन, ऊधमसिंह नगर : उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर में पुलिस ने गेहूं की फसल के बीच से 104 किलो से अधिक के अफीम के हरे-भरे पौधे जब्त किए हैं। साथ ही एक तस्कर को भी हिरासत में लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM

गेहूं के बीच अफीम के हरे पौधे और डोडा फल उगाए

पुलिस के मुताबिक, मुखबिर की सूचना पर पुलिस जनपद उधम सिंह नगर गंगापुर थाना केलाखेडा में 60 वर्षीय दलजीत सिंह के घर के पास वाले खेत में पहुंची तो पाया कि गेहूं के पौधों के बीच अफीम के हरे पौधे और डोडा फल उगाए गए थे। पुलिस ने लगभग 104.205 किलोग्राम अफीम और डोडा फल जब्त कर दलजीत के ख्लिाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

चरस तस्कर गिरफ्तार

वहीं, एक और मामले में विकासनगर के सहसपुर थाना पुलिस ने दर्रारीट के पास चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक शख्स को चरस के साथ पकड़ा है। आरोपी के पास से 155 ग्राम चरस बरामद हुआ। आरोपी सुखपाल निवासी आदूवाला, विकासनगर को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया। अब उसका आपराधिक इतिहास खंगाली जा रहा है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments