Monday, February 16, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडहादसे के आरोपी अज्ञात रोडवेज बस चालक के खिलाफ पुलिस ने किया...

हादसे के आरोपी अज्ञात रोडवेज बस चालक के खिलाफ पुलिस ने किया अभियोग पंजीकृत

एफएनएन, काशीपुर :  पुलिस ने हादसे की आरोपी रोडवेज बस के अज्ञात चालक के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया है। मधुबन नगर लक्ष्मीपुरपट्टी निवासी श्रीमती सोमती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके पति दलवीर सिंह बीती 27 दिसम्बर को ड्यूटी करने साइकिल से टांडा उज्जैन स्थित एटीएम जा रहे थे।

मुरादाबाद रोड पर सूद हॉस्पिटल के सामने तेज रफ्तार से आ रही रोडवेज बस संख्या-UK04-PA-1721 के चालक ने उनकी साइकिल में पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना में पति दलवीर सिंह गंभीर घायल हो गये। इलाज हेतु निजी अस्पताल ले जाये जाने पर डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रोडवेज बस के अज्ञात चालक के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments