03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

अंडे के लिए पुलिस के डंडे भी

Spread the love

एफएनएन, बाजपुर: मुर्गी के अंडों से लदे पिकअप वाहन का हाईवे पर पलटना पुलिस के लिए बड़ी परेशानी बन गई। कारण था अंडों को लूटने वाली भीड़, जिससे सड़क पर जाम लग गया। भारी मशक्कत के बाद  पुलिस ने हल्के बल प्रयोग के साथ मलबे को हटवाकर जाम खुलवाया। बता दें कि बाजपुर के एसके पोल्ट्री फार्म से पिकअप वाहन 50,000 अंडे लेकर पंतनगर जा रहा था कि अचानक बाजपुर के गंदे नाले के पास सामने से आ रहे कैंटर ने टक्कर मार दी, जिससे अंडों से भरा वाहन सड़क पर पलट गया। वाहन में भरे लगभग 5 लाख रुपए के 50 हजार के अंडे सड़क पर बिखर गए। इस दुर्घटना में 2 लोग घायल गए।

अंडे लूटने की वजह से हाइवे जाम

कैंटर और पिकअप की टक्कर के कारण सड़क पर अंडों के बिखरने की सूचना पाकर जब तक पुलिस पहुंचती, उससे पहले ही स्थानीय लोग पहुंच गए और फिर अंडों की लूट शुरू हो गई। एक्सीडेंट और अंडे लूटने वाली भीड़ की वजह से हाईवे पर जाम लग गया। जिसके हाथ में अंडे के जितने कैरेट आ रहे थे, वह उन्हें लूटने की कोशिश में लगा था। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि पुलिस को उसे तितर-बितर करने में भी भारी मशक्कत करनी पड़ रही थी। अंडे लूटने वालों को तितर-बितर करने के बाद पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को सड़क के किनारे लगवाया और इसके बाद जाम हट सका। दोराहा चौकी के दारोगा सुरेंद्र सिंह ने बताया कि बाजपुर के पोल्ट्री फार्म से यह पिकअप लगभग 5 लाख रुपए के 50 हजार अंडे बेकरी कंपनी में डिलीवर करने जा रहा था। गंदा नाला के पास तेज रफ्तार कैंटर की टक्कर से पिकअप पलट गया, जिससे सारे अंडे सड़क पर बिखर गए।

Hot this week

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

Topics

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img