Wednesday, March 4, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडअब्दुल मलिक को पनाह देने वालों पर पुलिस की नजर, दो-दो दिन...

अब्दुल मलिक को पनाह देने वालों पर पुलिस की नजर, दो-दो दिन मास्टरमाइंड को अपने घर में रखा

एफएनएन, देहरादून : अब्दुल मलिक को दिल्ली, गुजरात, मुंबई, चंडीगढ़ और भोपाल में किसने पनाह दी। इन पनाह देने वालों पर भी पुलिस कार्रवाई करेगी। इसकी तैयारी पुलिस ने शुरू कर दी है। पुलिस के पास अभी तक दो लोगों की पुख्ता सूचना मिली है। जिन्होंने दो-दो दिन अब्दुल मलिक को अपने घर में रखा। उसे भागने के लिए गाड़ी भी उपलब्ध कराई।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM

अब्दुल मलिक उपद्रव के दिन से ही गायब है। वह 16 दिन अलग-अलग जगह रहा। उसे देश में पनाह देने वालों की कमी नहीं रही। अब्दुल मलिक को जिसने पनाह दी उसे मालूम था कि अब्दुल मलिक मोस्ट वांटेड है। उसके जगह-जगह पोस्टर लगे थे। उसके खिलाफ लुक आउट नोटिस भी जारी हो चुका था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

16 दिन बाद पुलिस अब्दुल मलिक को गिरफ्तार करने में कामयाब रही। पुलिस सूत्रों के अनुसार अब्दुल मलिक से जब पुलिस ने पूछताछ की तो उसने पुलिस को बताया कि वह कहां-कहां रूका था। उसे भागने के लिए गाड़ी किसने उपलब्ध कराई। पूछताछ में अभी तक दो नाम सामने आए हैं। पुलिस जल्द ही इनको भी पूछताछ के लिए हिरासत में ले सकती है। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि पूछताछ चल रही है। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी। जिस-जिसके नाम पनाह देने में, भागने में मदद करने में सामने आएंगे। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments