03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

पुलिस विभाग को मिले 353 नए सिपाही

एफएनएन, प्रयागराज : जनसेवा और आंतरिक सुरक्षा के लिए बुधवार को 353 सिपाही पुलिस विभाग को और मिल गए। पुलिस लाइन के मैदान और चतुर्थ वाहिनी पीएसी धूमनगंज में आयोजित पासिंग आउट परेड में रिक्रूट सिपाहियों ने अपना जौहर दिखाया। पीएसी में आइजी बीआर मीणा ने परेड की सलामी ली और 155 रिक्रूट सिपाहियों को शपथ दिलाई, जबकि पुलिस लाइन में नवागंतुक एसएसपी अजय कुमार ने 198 महिला रिक्रूट सिपाहियों को कर्तव्य और निष्ठा की शपथ दिलाई। इन सिपाहियों को छह माह की इनडोर और आउटडोर की कठिन ट्रेनिंग दी गई, जिसमें सब सफल हुए। ट्रेनिंग के दौरान व्यावहारिक प्रशिक्षण, साइबर क्राइम, हथियार चलाने, मनोविज्ञान, आइपीसी, सीआरपीसी, कानून सहित अन्य जानकारी दी गई।

दंगा नियंत्रण, कानून व्यवस्था बिगड़ने पर उठाए जाने वाले कदम, फील्ड की ट्रेनिंग दी गई। अलग-अलग जिलों से भर्ती हुए इन रिक्रूट सिपाहियों की ट्रेनिंग के पश्चात परीक्षा आयोजित की गई थी। पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त रंगरूटों को विशेष तौर पर सम्मानित किया गया। महिला रिक्रूट सिपाहियों में कुल 200 की ट्रेनिंग शुरू हुई थी। इसमें से एक की नौकरी शिक्षक पद पर लगने के बाद वह चली गई, जबकि एक छुट्टी पर चली गई, जिस कारण यह दोनों पासिंग आउट परेड में शामिल नहीं हो सकीं। पुलिस अधिकारियों ने इन्हें शपथ दिलाते हुए भविष्य की चुनौतियों और जनसेवा के लिए बेहतर कदम उठाने के लिए प्रेरित किया।

Hot this week

Kashipur में चलती गाड़ी में लगी आग, दढ़ियाल रोड पर मची अफरा-तफरी

एफएनएन, काशीपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले...

Uttarkashi के पवाणी गांव में भीषण अग्निकांड, 30 लकड़ी के भवन जलकर राख

एफएनएन, उत्तरकाशी : उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले से आग...

Harish Rawat ने फिर ‘डेनिस’ के बहाने बीजेपी पर कसा तंज, गांव में धूप सेंकते हुए शेयर किया वीडियो

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियों...

Topics

Kashipur में चलती गाड़ी में लगी आग, दढ़ियाल रोड पर मची अफरा-तफरी

एफएनएन, काशीपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले...

Uttarkashi के पवाणी गांव में भीषण अग्निकांड, 30 लकड़ी के भवन जलकर राख

एफएनएन, उत्तरकाशी : उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले से आग...

Uttarakhand के 100 से ज्यादा सरकारी अस्पतालों पर करोड़ों की उधारी, 40 करोड़ का बजट अटका

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img