03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

पीएम मोदी का उत्तराखंड दौरा, योगी आदित्यनाथ भी मंच साझा करेंगे

एफएनएन, देहरादून : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड दौरा लगभग तय हो गया है. अभी तक जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार आगामी 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र उत्तराखंड आ सकते हैं, तभी पीएम मोदी देहरादून में दिल्ली-देहरादून ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे. संभावना जताई जा रहा है कि इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रह सकते हैं.

फिलहाल जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार कहा जा सकता है कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करने के साथ ही जनसभा को भी संबोधित करेंगे, जिसकी तैयारियां शासन-प्रशासन स्तर पर तेज हो गई हैं. अभी तक पीएम मोदी के उत्तराखंड दौरे का जो संभावित कार्यक्रम मिला है, उसके अनुसार पीएम मोदी हेलीकॉप्टर से उत्तराखंड से लगते हुए सहारनपुर जिले में स्थित गणेशपुर गांव पहुंचेंगे. वहीं पर पीएम मोदी दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे के एलिवेटेड रोड का उद्घाटन करेंगे और इसके बाद उसी रोड से पीएम मोदी देहरादून के महिंद्रा ग्राउंड पहुंचेंगे. महिंद्रा ग्राउंड में पीएम मोदी एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे.

पीएम मोदी के दौरे को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 14 अप्रैल को देहरादून में आना प्रस्तावित हैं. इस दौरान पीएम दिल्ली-देहरादून ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे. पीएम दौरे को लेकर सभी में उत्साह है. उत्तराखंड के साथ ही देश के सभी लोग चाहते हैं कि प्रधानमंत्री जब उत्तराखंड आएंगे तो वो विकास की तमाम योजनाओ को जनता को समर्पित करेंगे.

सीएम धामी ने कहा कि पीएम मोदी का देव भूमि की जनता और उत्तराखंड राज्य से एक विशेष और धार्मिक लगाव भी है. उनके पीएम बनने के बाद उत्तराखंड में तमाम विकास कार्य की योजनाएं शुरू हुई है. सीएम धामी ने कहा कि सीमांत क्षेत्रों के विकास के साथ ही पीएम ने उन तमाम क्षेत्रों में प्रवास किया है, जहां पहले कोई भी प्रधानमंत्री नहीं गया. अंतिम गांव कहा जाने वाला उत्तराखंड के माणा गांव को प्रधानमंत्री ने देश के प्रथम गांव की संज्ञा दी.

इसके साथ ही मां गंगा के मायके के हर्षिल में आकर पीएम ने शीतकालीन यात्रा को प्रमोट किया. इसके साथ ही उत्तराखंड के तमाम क्षेत्रों में पीएम मोदी गए. साथ ही आपदा के दौरान भी पीएम जनता के बीच जाकर जनता का प्रोत्साहन किया. ऐसे में पीएम एक बार फिर उत्तराखंड आ रहे है.

Hot this week

Selakui इंडस्ट्रियल एरिया में कबाड़ के गोदाम में भीषण आग, आसमान में छाया काले धुएं का गुबार

एफएनएन. विकासनगर : Selakui देहरादून के सेलाकुई थाना क्षेत्र...

Jauljibi मेले में CM धामी के सामने बवाल, माइक बंद होने पर विधायक हरीश धामी भड़के; मंच पर हुई तीखी बहस

एफएनएन, धारचूला (पिथौरागढ़) : Jauljibiउत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़...

जिला अस्पताल में मौत के घाट उतारे गए युवक के परिजनों का प्रदर्शन

शुक्रवार को जिला अस्पताल में आपातकालीन कक्ष के बाहर...

Topics

Jauljibi मेले में CM धामी के सामने बवाल, माइक बंद होने पर विधायक हरीश धामी भड़के; मंच पर हुई तीखी बहस

एफएनएन, धारचूला (पिथौरागढ़) : Jauljibiउत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़...

जिला अस्पताल में मौत के घाट उतारे गए युवक के परिजनों का प्रदर्शन

शुक्रवार को जिला अस्पताल में आपातकालीन कक्ष के बाहर...

Dehradun 14 लाख रुपये लूटकांड में बजरंग दल और पुलिस आमने-सामने

एफएनएन, देहरादून : Dehradun राजधानी देहरादून में 14 लाख...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img