03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

देहरादून में आज पीएम मोदी करेंगे 18 हजार करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण, मास्क जरूरी, काले कपड़े प्रतिबंधित

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : चुनावी राज्य उत्तराखंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी शनिवार चार दिसंबर को देहरादून में जनसभा करके भाजपा के चुनाव प्रचार में जान फूंकने जा रहे हैं। वह देहरादून के परेड मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह 18 हजार करोड़ रुपये की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। पहले प्रचारित किया गया कि वह 30 हजार करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इतनी राशि का जिक्र कुछ दिन पहले सरकारी प्रेस नोट में किया गया था। अब ये राशि घटकर 18 हजार करोड़ हो गई है।  रैली को लेकर जिला प्रशासन ने भी तैयारी शुरू कर दी है। प्रधानमंत्री इस दौरान 15728 करोड़ रुपये की 11 योजनाओं का शिलान्यास और 2573 करोड़ की लागत से तैयार सात योजनाओं का लोकार्पण करेंगे। प्रधानमंत्री जिन योजनाओं का शिलान्यास करेंगे, उनमें 8600 करोड़ की लागत से बनने वाला दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारा (इकोनामिक कारीडोर) भी शामिल है। इसके साथ ही लोकार्पित होने वाली योजनाओं में 120 मेगावाट की व्यासी जलविद्युत परियोजना मुख्य है। इसके बाद वह जनसभा को संबोधित करेंगे। करीब तीन बजे प्रधानमंत्री दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

  • मास्क जरूरी, काले कपड़े प्रतिबंधित

परेड ग्राउंड में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आज होने वाली जनसभा के लिए पुलिस और प्रशासन ने सभी इंतजाम पूरे कर लिए हैं। आयोजन स्थल में प्रवेश को नौ द्वार बनाए गए हैं। हालांकि, भीड़ के अनुसार ही इन प्रवेश द्वार को प्रयोग में लाया जाएगा। इसके अलावा बगैर मास्क के आयोजन स्थल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा और पर्स व मोबाइल फोन के अलावा किसी प्रकार का सामान ले जाने की अनुमति नहीं होगी। काले कपड़े धारण करने वालों को भी प्रवेश नहीं मिलेगा।

  • सभास्थल के निकटवर्ती 45 स्कूल बंद

पीएम नरेंद्र मोदी की रैली के मद्देनजर देहरादून में सभास्थल परेड मैदान से पांच सौ मीटर की परिधि की शिक्षण संस्थाओं को जिलाधिकारी ने बंद करने के निर्देश दिए हैं। देहरादून के जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार ने अवगत कराया है कि प्रधानमंत्री भारत सरकार के 4 दिसंबर को जनपद में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम एवं परेड ग्राउंड पर जनसभा के दृष्टिगत मैदान के 500 मीटर के निकट समस्त शासकीय, निजी शैक्षिक संस्थानों को पूर्णतः बन्द रखने के निर्देश दिए गए। उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि परेड ग्राउंड के 500 मीटर के निकट समस्त शासकीय, निजी शैक्षिक संस्थानों को पूर्णतः बन्द रखने हेतु निर्देशित करें। डीएम के आदेश की परिधि में करीब 45 स्कूल आ रहे हैं। यहां शनिवार का अवकाश घोषित कर दिया गया है। हालांकि इन स्कूलों में होने वाली परीक्षाएं अपने निर्धारित समय पर होंगी। दरअसल, आज सीबीएसई की 10वीं की गणित की टर्म परीक्षा के साथ ही उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की समूह ग की भर्ती परीक्षा होनी है।

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मिनट टू मिनट कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11:40 बजे दिल्ली हेलीपैड से वायुयान आईएएफ बीबीजे से उत्तराखंड के लिए रवाना होंगे।
पीएम मोदी दोपहर 12:25 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट देहरादून पहुंचेंगे।
12:25 से 12:30 बजे तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत होगा।
12:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जौलीग्रांट एयरपोर्ट से एमआई-17 हेलीकॉप्टर के माध्यम से देहरादून स्थित परेड ग्राउंड के लिए रवाना होंगे।
1:00 बजे प्रधानमंत्री मोदी कार्यक्रम स्थल परेड ग्राउंड पहुंचेंगे।
1:00 से एक 1:10 बजे तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। 1:10 बजे पीएम मोदी मंच पर आएंगे।
1:33 से 1:40 बजे के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।
1:40 से 2:15 बजे तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता को संबोधित करेंगे।
2:30 बजे प्रधानमंत्री, खेल परिसर हेलीपैड से एमआई-17 हेलीकॉप्टर के माध्यम से जौलीग्रांट एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।
2:50 बजे प्रधानमंत्री जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
2:55 बजे प्रधानमंत्री जौलीग्रांट एयरपोर्ट से वायुयान आईएएफ बीबीजे से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
3:40 बजे प्रधानमंत्री दिल्ली एयरपोर्ट पहुचेंगे।

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img