03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

आज ऋषिकेश में चुनावी जनसभा करेंगे पीएम मोदी, कुछ देर में शुरू होगी रैली

Spread the love

एफएनएन, ऋषिकेश: लोकसभा चुनाव 2024 की आचार संहिता लगने के बाद यह दूसरा मौका है कि प्रधानमंत्री मोदी उत्तराखंड आ रहे हैं। आज वह ऋषिकेश के आईडीपीएल खेल मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

लोकसभा चुनाव प्रचार के सिलसिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ऋषिकेश में रैली को संबोधित करेंगे। इसमें उत्तराखंड से जुड़े कुछ अहम वादे हो सकते हैं। आईडीपीएल ऋषिकेश के मैदान में उनकी जनसभा के लिए विशेष तैयारी की गई है। उनकी जनसभा में हरिद्वार, टिहरी और पौड़ी गढ़वाल संसदीय सीट से बड़े पैमाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के जुटने का अनुमान है।

ये भी पढ़ें…दिल्ली से जम्मू विदेशी पर्यटकों को लेकर गया था उत्तराखंड का टैक्सी ड्राइवर, आतंकियों ने किया हमला, हालत गंभीर

लोकसभा चुनाव 2024 की आचार संहिता लगने के बाद यह दूसरा मौका है कि प्रधानमंत्री मोदी उत्तराखंड आ रहे हैं। इससे पहले वह कुमाऊं के रुद्रपुर में जनसभा को संबोधित कर चुके हैं। गढ़वाल मंडल में उनका पहला दौरा है। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी ने विशेष तैयारी की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धाम खुद रैली स्थल पर जाकर तैयारियों का जायजा ले चुके हैं।

पंडाल में 50 हजार लोगों का बैठने का इंतजाम

पुलिस अधिकारियों के अनुसार आईडीपीएल हॉकी मैदान में बनाए गए पंडाल में करीब 50 हजार लोगों के बैठने की क्षमता है। पंडाल वाटरप्रूफ है। हालांकि, भाजपा का जनसभा में एक लाख लोगों के पहुंचने का दावा है। कार्यक्रम स्थल में 35 डोर फ्रेम्ड मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं। पीएम करीब एक घंटे तक चुनावी सभा को संबोधित करेंगें।

 

Hot this week

इस्लामाबाद के अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की मौत की खबर; शॉर्ट सर्किट से हादसे का दावा

एफएनएन, इस्लामाबाद : पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में बुधवार...

Ramlila Maidan शुद्धिकरण पर महेंद्र भट्ट का बड़ा बयान, बोले- इसमें गलत क्या है ?

एफएनएन, मसूरी : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट...

Topics

Ramlila Maidan शुद्धिकरण पर महेंद्र भट्ट का बड़ा बयान, बोले- इसमें गलत क्या है ?

एफएनएन, मसूरी : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट...

Kedarnath धाम की बिजली व्यवस्था होगी हाईटेक, 11.12 करोड़ की नई 33 KV लाइन को मंजूरी

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath नियामक आयोग (यूईआरसी) ने सोनप्रयाग...

Uttarakhand कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मंथन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img