Friday, February 27, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडजागेश्वर धाम में पीएम मोदी ने की पूजा-अर्चना, लिया भगवान जागनाथ का...

जागेश्वर धाम में पीएम मोदी ने की पूजा-अर्चना, लिया भगवान जागनाथ का आशीर्वाद, पिथौरागढ़ से देंगे अरबों की सौगात

एफएनएन, अल्मोड़ा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक दिवसीय कुमाऊं दौरे पर हैं। पिथौरागढ़ में पार्वती कुंड में दर्शन कर गुंजी में सेना के जवानों व स्थानीय लोगों से मिलने के बाद पीएम जागेश्वर के लिए रवाना हुए। दोपहर 12.10 बजे पीएम हेलीकाप्टर से शौकियाथल पहुंचे।

जिसके बाद वह कार से जागेश्वर के लिए रवाना हुए। पनुवानौला तिराहे के पास स्थानीय लोगों ने पीएम का अभिवादन किया। पीएम ने अपनी कार से बाहर निकल भीड़ की ओर हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। जिसके बाद पीएम जागेश्वर मंदिर के लिए रवाना हुए गए। यहां उन्होंने महामृत्युंजय सहित अन्य मंदिरों में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान जागनाथ का आशीर्वाद लिया। यहां उनके साथ सीएम पुष्कर सिंह धामी, सांसद अजय टम्टा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments