Monday, February 9, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडप्रधानमंत्री मोदी के चेहरे पर ही चुनाव लड़ेगी भाजपा : रेखा वर्मा

प्रधानमंत्री मोदी के चेहरे पर ही चुनाव लड़ेगी भाजपा : रेखा वर्मा

  • उत्तराखंड भाजपा की सह प्रभारी रेखा वर्मा ने पत्रकारों से की बात

एफएनएन, रुद्रपुर : भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और उत्तराखंड की सह प्रभारी सांसद रेखा वर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं को धरातल पर लाने के साथ ही उनका मजबूती के साथ क्रियान्वयन कराया जाएगा। वह आज यहां भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बात कर रही थीं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा। नगर ब्लॉक में पन्ना प्रमुख नियुक्त किए जाएंगे, इसके साथ ही हर जिले के कार्यों की समीक्षा होगी। उन्होंने कहा कि सरकार अच्छा काम कर रही है।विश्व में देश का मान बढ़ा है। भाजपा विश्व की नंबर वन पार्टी है। सह प्रभारी ने कहा कि कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद कर आगामी चुनाव की रणनीति तय की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर ही प्रदेश का चुनाव होगा।

इस मौके पर वन विकास निगम के अध्यक्ष सुरेश परिहार, जिला अध्यक्ष शिव अरोड़ा, विधायक राजकुमार ठुकराल, प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमारी गिरी, महामंत्री विवेक सक्सेना, हिमांशु बिष्ट, जिला मीडिया प्रभारी ललित मिगलानी, किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान और भारत भूषण आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments