Wednesday, March 18, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तर प्रदेशपीएम मोदी ने वाराणसी लोकसभा सीट से दाखिल किया तीसरी बार नामांकन,...

पीएम मोदी ने वाराणसी लोकसभा सीट से दाखिल किया तीसरी बार नामांकन, बोले- संगठन की मजबूत इकाई हमारे पन्ना प्रमुख

एफएनएन, वाराणसी : पीएम नरेंद्र मोदी ने वाराणसी लोकसभा सीट से तीसरी बार नामांकन दाखिल किया। पीएम के नामांकन में शामिल होने के लिए काशी में दिग्गजों का जमावड़ा लगा। कई राज्यों के मुख्यमंत्री व बड़ी हस्तियां नामांकन में शामिल हुईं।

  • पीएम बोले संगठन की मजबूत इकाई हमारे पन्ना प्रमुख

रूद्राक्ष में बोले पीएम हमारे संगठन की मजबूत इकाई हमारे पन्ना प्रमुख व हमारे बूथ समिति हैं। आप लोग अपनी जिम्मेदारी के तहत सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में अपना योगदान दें। अधिक से अधिक मतदान के लिए जागरूक करें।

पीएम मोदी ने वाराणसी से नामांकन दाखिल करने के बाद सोशल मीडिया के एक्स साइट पर पोस्ट कर एनडीए के सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने लिखा कि ‘आज काशी में हमारे मूल्यवान एनडीए सहयोगियों की उपस्थिति से मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं। हमारा गठबंधन राष्ट्रीय प्रगति और क्षेत्रीय आकांक्षाओं को पूरा करने की प्रतिबद्धता का प्रतिनिधित्व करता है। हम आने वाले वर्षों में भारत की प्रगति के लिए मिलकर काम करेंगे।’

पीएम मोदी ने वाराणसी लोकसभा सीट के लिए मंगलवार को उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। पीएम ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि इस ऐतिहासिक सीट के लोगों की सेवा करना सम्मान की बात है। जनता के आशीर्वाद से पिछले दशक में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल हुई हैं। आने वाले समय में काम की यह गति और भी तेज होगी।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
  • काशी के मेरे परिवारजनों का हृदय से आभार! 

नामांकन के बाद पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा ‘वाराणसी से लगातार तीसरी बार नामांकन कर बेहद उत्साहित हूं। बीते 10 वर्षों में आप सबसे जो अद्भुत स्नेह और आशीर्वाद मिला है, उसने मुझे निरंतर सेवाभाव और पूरे संकल्प के साथ काम करने के लिए प्रेरित किया है। आपके भरपूर समर्थन और सहभागिता से मैं अपने तीसरे टर्म में भी नई ऊर्जा-शक्ति के साथ यहां के चौतरफा विकास और जनता-जनार्दन के कल्याण में जुटा रहूंगा। जय बाबा विश्वनाथ!’

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments