03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

पिथौरागढ़ : बेरीनाग में स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त, 2 बच्चे घायल, पेड़ ने बचाया बड़ा हादसा

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एनएन, पिथौरागढ़: बेरीनाग तहसील मुख्यालय से 1 किलोमीटर दूरी पर बेरीनाग सानीखेत छलौड़ी मोटर मार्ग हादसा हुआ है. एक निजी स्कूल की बस नंबर UK 04Pa0399 के साथ ये हादसा हुआ है. ये बस स्कूली बच्चों को लेकर जा रही थी. तभी रोड में एक बिजली की लाइन का तार गिरा हुआ था. तार हटाने के लिए बस चालक इन्द्र सिंह बस से बाहर निकाला.

स्कूल बस सड़क से नीचे गिरी: इसी दौरान अचानक बस पीछे को चलने लगी. इस दौरान बस में सवार बच्चे और शिक्षक बस से बाहर उतर गए. लेकिन बस में दो बच्चे रह गये. बस करीब 50 फीट नीचे गिर गई. गनीमत रही कि बस एक पेड़ पर रुक गई. बस गिरते ही वहां चीख-पुकार मच गई. शिक्षक नरेंद्र सिंह धानिक ने घायल बच्चों को बस से बाहर निकाला. दोनों बच्चों को सीएचसी बेरीनाग पहुंचाया गया. वहां पर बच्चों का प्राथमिक उपचार चल रहा है. बच्चों के सिर और हाथ में गंभीर चोट हैं.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

बस हादसे में 2 छात्र घायल: बस हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है. यदि बस पेड़ से नही रुकती तो बड़ा हादसा हो सकता था. स्कूल के स्टाफ ने सीएचसी बेरीनाग पहुंचकर बच्चों का हाल चाल जाना. प्रभारी निरीक्षक उमराव सिंह ने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है. जांच के बाद अग्रिम कारवाई की जायेगी.

रविवार रात जीप खाई में गिरी थी: पिथौरागढ़ में दो दिन में ये दूसरी सड़क दुर्घटना है. रविवार रात बारात की एक जीप गहरी खाई में गिर गई थी. उस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई थी. 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे.

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Kumari Selja उत्तराखंड दौरे पर , कांग्रेस संगठन को मजबूत करने पर रहेगा फोकस

एफएनएन, देहरादून : Kumari Selja कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी...

Dehradun में STF की बड़ी कार्रवाई, 12 साल से फरार इनामी बदमाश गिरफ्तार

एफएनएन, उत्तराखंड : Dehradun एसटीएफ ने देहरादून में बड़ी...

Topics

Kumari Selja उत्तराखंड दौरे पर , कांग्रेस संगठन को मजबूत करने पर रहेगा फोकस

एफएनएन, देहरादून : Kumari Selja कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी...

Dehradun में STF की बड़ी कार्रवाई, 12 साल से फरार इनामी बदमाश गिरफ्तार

एफएनएन, उत्तराखंड : Dehradun एसटीएफ ने देहरादून में बड़ी...

Suvendu Adhikari के PA की गोली मारकर हत्या, बंगाल में मचा हड़कंप

एफएनएन, मध्यमग्राम : Suvendu Adhikari पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24...

Almora Road Accident : 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौत

एफएनएन, अल्मोड़ा : Almora Road Accident अल्मोड़ा जिले के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img