03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

आदि कैलाश में पहली बार बजी फोन की घंटी, पीएम के दौरे को देखते हुए बीएसएनएल ने शुरू की अस्थायी सेवा

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : 15,800 फुट की ऊंचाई पर चीन सीमा से लगे ज्योलिंगकांग यानी आदि कैलाश में मंगलवार को पहली बार मोबाइल की घंटी बजी तो पर्यटक और ग्रामीण खुशी से झूम उठे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 और 12 अक्तूबर को प्रस्तावित पिथौरागढ़ जिले के दौरे को देखते हुए बीएसएनएल ने यहां छोटा टॉवर लगाकर टू जी की अस्थायी सेवा शुरू कर दी है।

प्रधानमंत्री का 11 अक्तूबर को चौदास घाटी के नारायण आश्रम और अगले दिन आदि कैलाश, ओम पर्वत का कार्यक्रम प्रस्तावित है। ज्योलिंगकांग क्षेत्र में अब तक संचार की कोई सुविधा नहीं है। यहां से 35 किमी दूर गूंजी में नेपाल का सिम काम करता है। अधिकारी यहां सैटेलाइट फोन से संचार सुविधा से जुड़े हैं।

थ्री जी सेवा भी चालू की जा रही है। स्थायी टॉवर लगाने के लिए जगह भी चयनित कर ली गई है। जल्द ही इसका कार्य शुरू किया जाएगा। नारायण आश्रम में भी टू जी और थ्री जी सेवा शुरू कर ली है। संचार सेवा से आदि कैलाश दर्शन को आने वाले पर्यटकों के साथ ही स्थानीय ग्रामीण और सीमा की सुरक्षा में लगे एजेंसियों को फायदा होगा।

  • सीमा प्रहरियों का बढ़ेगा हौसला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नारायण आश्रम और आदि कैलाश के दौरे से जहां क्षेत्र में आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा वहीं चीन सीमा की सुरक्षा में लगी एजेंसियों के साथ ही सीमा के प्रहरी माने जाने वाले ग्रामीणों का हौसला भी बढ़ेगा। अस्थायी संचार सुविधा शुरू होने से भी फायदा होगा।

Hot this week

Dehradun में भारी बारिश बनी काल, बरसाती बहाव में बही कार; युवक समेत 2 की मौत, युवती घायल

एफएनएन, विकासनगर : Dehradun में लगातार हो रही भारी बारिश...

Rishikesh में नाबालिग से दुष्कर्म के बाद बवाल, होटल में तोड़फोड़ ; आरोपी की तलाश तेज

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म...

Topics

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img