03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

हाथियों के आतंक से चंपावत के लोग परेशान, किया लोकसभा चुनाव के बहिष्कार का एलान

Spread the love

एफएनएन, टनकपुर : उत्तराखंड में हाथियों के आतंक से लोग परेशान हैं। चंपावत में हाथियों के आतंक से जनता बेहाल है। घर से लेकर फसल तक ये हाथी बर्बाद कर रहे हैं। हाथियों के आतंक से परेशान होकर अब चंपावत में ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

छीनीगोठ गांव में फिर से हाथियों ने आतंक मचाना शुरू कर दिया है। बुधवार की रात हाथियों ने गेहूं की फसल रौंद दी। लोगों ने हाथियों को भगाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। आए दिन हाथियों के आतंक से परेशान गांव के काश्तकारों ने शीघ्र समस्या से निजात न दिलाने पर लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है।

खेतों में हाथियों का उत्पात

बुधवार की रात हाथियों का झुंड छीनीगोठ गांव के काश्तकार रवि जोशी, पवन जोशी, नरेश जोशी, महेश जोशी, नवीन जोशी, उमेश नरियाल, खुशाल सिंह पाटनी के खेतों में घुस गया। कई घंटों तक हाथी फसल को नष्ट करते रहे। इस बीच ग्रामीणों ने उन्हें भगाने का प्रयास भी किया, लेकिन सफल नहीं हो पाए।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

वन विभाग नहीं दे रहा है ध्यान

ग्रामीणों ने बताया कि कई बार मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय और वन विभाग को ज्ञापन सौंपकर सोलर फेंसिंग लगाने की मांग की जा चुकी है, लेकिन वन विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि छीनीगोठ क्षेत्र वन विभाग के खटीमा रेंज में आता है। ग्रामीणों ने बताया कि विभागीय अधिकारी कभी ग्रामीणों की सुध लेने नहीं आते।

लोकसभा चुनाव के करेंगे बहिष्कार

ग्रामीणों ने बताया कि शीघ्र सोलर फेंसिंग लगाकर हाथियों के आतंक से निजात नहीं दिलाई गई तो ग्रामीण आगामी लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री से जनहित को देखते हुए मामले का त्वरित संज्ञान लेने की मांग की है।

अधिकारी ने कही ये बात

हाथियों के आतंक से ग्रामीणों को निजात दिलाई जाएगी। जल्द ही विभाग की टीम हाथियों के खेतों में घुसने वाले रास्तों का सर्वे करेगी, जिसके बाद सोलर फेंसिंग लगाने का प्रस्ताव भेजा जाएगा। -सरिता वर्मा, एसडीओ, खटीमा रेंज

चार करोड़ से स्कूल की इमारत बनाई, फिर भी बच्चे दरी पर बैठकर कर रहे पढ़ाई

Hot this week

Rudraprayag : तरसाली-फाटा मार्ग पर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag जिले के तरसाली-फाटा मार्ग पर...

Silkyara Tunnel हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, DM प्रशांत आर्य ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

एफएनएन, बडकोट : Silkyara Tunnel यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img