03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

नैनीताल का केव गार्डन बना पर्यटकों की पसंद, यहां है कृत्रिम गुफाएं

Spread the love

एफएनएन, नैनीताल : कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) के सूखाताल स्थित केव गार्डन की गुफाएं पर्यटकों को पहाड़ की विषम भौगोलिक परिस्थितियों का आभास कराती हैं। यही वजह है कि केव गार्डन में पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है। इससे निगम की आर्थिक सेहत भी सुधर रही है।

केव गार्डन में साहसिक व मनोरंजक गतिविधियां बढ़ने से यह पर्यटकों का ध्यान खींच रहा है। नैनीताल बस स्टेशन से करीब ढाई किलोमीटर दूर कालाढूंगी रोड में सूखाताल क्षेत्र में केव गार्डन हैं। यहां आधा दर्जन कृत्रिम गुफाएं हैं। इन गुफाओं को अलग-अलग नाम दिए गए हैं।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
केव गार्डन में हैं ये एक्टिविटी

वन्यजीव जैसी गुफाओं मे रहते हैं वैसे ही उसका नाम भी रखा गया है। जैसे टाइगर, पैंथर्स, पोक्युपाइन, बेड्स, फ्लाइंग फॉक्स। इसके अलावा केव गार्डन में पर्यटकों के मनोरंजन के लिए बुल राइडिंग, स्काई साइकिलिंग व चिल्ड्रन पार्क भी है। केव गार्डन के टॉप प्वाइंट से नैनीताल शहर व झील का खूबसूरत दृश्य नजर आता है। निगम के महाप्रबंधक एपी बाजपेयी के अनुसार केव गार्डन में हर साल पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है।

कोविड में घटे पर्यटक

केएमवीएन के अनुसार 2018-19 में केव गार्डन में 2,46,545 पर्यटक आए तो इनसे लिए जाने वाले टिकट से कमाई 1.57 करोड़ रुपये से अधिक हुई। 2019-20 में 2,45,829 पर्यटकों से 1.52 करोड़ की आय हुई। 2020-21 में कोविड लॉकडाउन में 63,040 पर्यटक, 2020-21 में 87,770 2022-23 में 1,66,189 पर्यटक और 2023-24 में नवंबर तक 1,66,875 पर्यटकों के आने से 1.70 करोड़ से अधिक की आय हुई।

ऐसे है टिकट

केव गार्डन में प्रति पर्यटक टिकट सौ रुपये व बच्चों का टिकट 60 रुपये है। केव गार्डन से इस वित्तीय वर्ष में निगम को 1.10 करोड़ का शुद्ध लाभ हुआ है जो 2018 में 95 लाख रुपये था।

यह भी पढ़ें: त्यूणी जा रहा ट्रक 300 मीटर गहरी खाई में गिरा, चालक की मौके पर ही मौत

त्यूणी जा रहा ट्रक 300 मीटर गहरी खाई में गिरा, चालक की मौके पर ही मौत

Hot this week

Rudraprayag : तरसाली-फाटा मार्ग पर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag जिले के तरसाली-फाटा मार्ग पर...

Silkyara Tunnel हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, DM प्रशांत आर्य ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

एफएनएन, बडकोट : Silkyara Tunnel यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img