Saturday, February 28, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडडॉक्टर सुधा पाल को नैनोमेटिरियल कलेक्टराइजेशन और डिवाइस अनालायसि पर पेटेंट ग्रांट 

डॉक्टर सुधा पाल को नैनोमेटिरियल कलेक्टराइजेशन और डिवाइस अनालायसि पर पेटेंट ग्रांट 

  • हल्द्वानी एमबीपीजी कॉलेज में भौतिक विज्ञान विभाग की अतिथि प्राध्यापिका हैं डॉक्टर पाल

एफएनएन, रुद्रपुर : अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्ट्स चैंपियन मुकेश पाल की पत्नी डॉक्टर सुधा पाल को भारत सरकार ने नैनोमेटिरियल कलेक्टराइजेशन और डिवाइस अनालायसि पर पेटेंट ग्रांट प्रदान किया है। आपको बता दें कि डॉ सुधा पाल एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी में भौतिक विज्ञान विभाग की अतिथि प्राध्यापिका हैं।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM

इस पेटेंट ग्रांट में दुर्लभ पृथ्वी आयनो के साथ नैनोमेटिरियल के ऑप्टिकल संरचनात्मक रुपात्मक और गुना की व्यवस्थित रूप से जांच की गई है। इस नैनो पदार्थ में नैनो कानों का साइज लगभग 10 नैनोमीटर से 200 नैनोमीटर तक हो सकता है। इस मेटेरियल का उपयोग प्रकाशिक उपकरणों में किया जा सकता है। इसके साथ ही रोटावायरस को पहचानने के लिए भी इसका उपयोग किया जा सकता है।

डॉ पाल को अब तक भारत सरकार द्वारा दो पेटेंट ग्रांट मिल चुके हैं। Userc देहरादून द्वारा डॉक्टर पाल को यंग वूमेन साइंटिस्ट अचीवमेंट अवार्ड 2023 प्रदान किया गया है। साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए ‘ उड़ान 2023 ‘ पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है। एमबीपीजी कॉलेज के प्राचार्य व सभी वरिष्ठ प्राध्यापकों ने डॉक्टर पाल को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

ये भी पढ़ें…उत्तराखंड में नए खनन निदेशक की जिम्मेदारी राजपाल लेघा को

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments