03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

यमुनोत्री जा रहे राजस्थान के यात्रियों की बस फिसलकर खाई की तरफ लटकी, मच गई चीख पुकार

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : यमुनोत्री हाईवे पर मंगलवार दोपहर हादसा हो गया। डाबरकोट और स्यानाचट्टी के बीच यात्रियों से भरी बस अचानक अनियंत्रित होकर खाई में आधी लटक गई। बस के खाई में लटकते ही वहां चीख पुकार मच गई।

जानकारी के अनुसार, हादसे का कारण ओवरस्पीड बताया जा रहा है।  बस पहले पहाड़ी के साइड बड़े पत्थर से टकराई फिर फिसलकर खाई की तरफ पहुंच गई। बस में 28 यात्री सवार थे। प्रभारी निरीक्षक बड़कोट गजेंद्र बहुगुणा का कहना है कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। यात्रियों को दूसरी बस से यमुनोत्री धाम के लिए रवाना किया गया है। बस को जेसीबी की मदद से निकाला गया है। हाईवे पर यातायात सुचारू है।

Chardham Yatra 2023 Rajasthan Pilgrims Bus Accident hangs in ditch on Yamunotri Highway
  • यमुनोत्री पैदल मार्ग पर टूटी रेलिंग दे रही हादसों को न्योता
यमुनोत्री धाम के पैदल रूट पर अव्यवस्थाओं का अंबार देखने को मिल रहा है। यमुनोत्री पैदल मार्ग पर कई स्थानों पर अब भी रेलिंग क्षतिग्रस्त हैं  जिससे यात्रियों के खाई में गिरने का खतरा सता रहा है। कई स्थानों पर टिनशेड का सामान बिखरा पड़ा हुआ है जिससे पैदल आवाजाही जोखिमभरी बनी है।

जानकीचट्टी-यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भंगेली गाड़ सहित भैरो मंदिर से आगे कई स्थानों पर रेलिंग टूटी है जो कि हादसों को न्योता दे रही है। पैदल मार्ग पर यात्रियों के साथ घोड़े-खच्चर भी चलते हैं जिसे यात्रियों के खाई में गिरने का डर बना रहता है।

एसडीएम बड़कोट जितेंद्र कुमार का कहना है कि रेलिंग की मरम्मत के लिए जानकीचट्टी में लोनिवि के एई सहित टीम तैनात की गई है जो रेलिंगों की देखरेख करती है। मार्ग पर फैले टिनशेड के सामान को हटवाया जा रहा है।

Hot this week

Silkyara Tunnel हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, DM प्रशांत आर्य ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

एफएनएन, बडकोट : Silkyara Tunnel यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन...

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...

Kedarnath पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरा युवक, SDRF ने रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में बचाई जान

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img