03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड में पब्‍जी ने ले ली दो युवकाें की जान

  • गेम खेलते समय सल्‍फास खाकर जान दी

एफएनएन, हरिद्वार: पब्जी ने उत्तराखंड में दो युवकों की जान ले ली। इन दोनों ने सल्फास खाकर जान दी। घटना सिडकुल क्षेत्र की कॉलोनी में हुई है। सिडकुल पुलिस के मुताबिक ऋषभ शर्मा, आशीष त्यागी, दिनेश कुमार निवासीगण सहारनपुर व दीपक निवासी यमुनानगर, हरियाणा ने यहां महादेवपुरम कॉलोनी में किराये पर कमरा लिया हुआ था।

Redmi-Y3-PUBG-Mobile

बुधवार रात करीब डेढ़ बजे ऋषभ व दीपक ने संदिग्ध परिस्थितियों में सल्फास खा लिया। अस्पताल मैं उनको मृत घोषित कर दिया गया। उनके रूममेट दिनेश और आशीष ने पुलिस को बताया कि ऋषभ व दीपक पब्जी गेम खेलने के आदि थी। दोनों देर रात तक गेम खेल रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सल्फास खा लिया। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मृतक के परिवार वालों को सूचित कर दिया गया है। यहां बता दें कि पब्जी काफी लोगों की मौत की वजह बन गया है। पूर्व में भी इस तरह की घटनाएं सामने आई हैं, जिसको लेकर इस गेम को बंद करने की मांग काफी समय से की जा रही है।

Hot this week

Fake Documents से प्रमाणपत्र बनवाने के प्रयास में छात्र पर FIR, अब तक तीन मामले दर्ज

एफएनएन, देहरादून : Fake Documents देहरादून में फर्जी दस्तावेजों...

Topics

Fake Documents से प्रमाणपत्र बनवाने के प्रयास में छात्र पर FIR, अब तक तीन मामले दर्ज

एफएनएन, देहरादून : Fake Documents देहरादून में फर्जी दस्तावेजों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img