03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

हल्द्वानी बेस अस्पताल के 14 कर्मचारी संक्रमित

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

  • दो लैब सील, कर्मचारियों के संपर्क में आए लोगों की तलाश शुरू

एफएनएन, हल्द्वानी : कोरोना ने सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल में भी दस्तक दी है। यहां पैथोलॉजी लैब में कार्यरत लैब एटेंडेंट व स्टाफ नर्स की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद 14 और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे अस्पताल में खलबली का माहौल है। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर अस्पताल की दोनों लैब को दो दिन के लिए बंद कर दिया है। वहीं इनके संपर्क में आए लोगों को भी ट्रेस किया जा रहा है। दोनों लैब को सेनेटाइज किया गया है और अन्य लोगों को तलाशा जा रहा है जो इनके संपर्क में आए हैं। बता दें कि बेस अस्पताल में तीन स्टाफ नर्स पहले ही कोरोना पॉजिटिव आ चुकी है। मंगलवार को लैब एटेंडेंट और एक स्टाफ नर्स की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी जिसके बाद 35 और लोगों का टेस्ट किया गया, जिसमें बुधवार को 14 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 14 कर्मचारियों के पॉजिटिव आने के बाद बेस में हड़कंप मचा हुआ है। सीएमएस ने तत्काल अस्पताल की पैथोलॉजी लैब को सेनेटाइज करने के बाद उसे दो दिन के लिए बंद कर दिया गया। सभी कर्मचारियों को क्वारंटीन कर दिया गया है। वहीं इनके परिजनों को भी क्वारंटीन किया गया है और उनका परीक्षण किया जा रहा है। अस्पताल में सतर्कता बरतने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

पूरे अस्पताल को सैनिटाइज किया जाएगा

सीएमओ डा. भागीरथी जोशी ने कहा कि पूरे अस्पताल को सेनेटाइज किया जाएगा और नए कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। इधर पैथ लैब के बंद होने के बाद मरीजों और उनके तीमारदारों को फजीहत का सामना करना पड़ेगा।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Kumari Selja उत्तराखंड दौरे पर , कांग्रेस संगठन को मजबूत करने पर रहेगा फोकस

एफएनएन, देहरादून : Kumari Selja कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी...

Dehradun में STF की बड़ी कार्रवाई, 12 साल से फरार इनामी बदमाश गिरफ्तार

एफएनएन, उत्तराखंड : Dehradun एसटीएफ ने देहरादून में बड़ी...

Topics

Kumari Selja उत्तराखंड दौरे पर , कांग्रेस संगठन को मजबूत करने पर रहेगा फोकस

एफएनएन, देहरादून : Kumari Selja कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी...

Dehradun में STF की बड़ी कार्रवाई, 12 साल से फरार इनामी बदमाश गिरफ्तार

एफएनएन, उत्तराखंड : Dehradun एसटीएफ ने देहरादून में बड़ी...

Suvendu Adhikari के PA की गोली मारकर हत्या, बंगाल में मचा हड़कंप

एफएनएन, मध्यमग्राम : Suvendu Adhikari पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24...

Almora Road Accident : 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौत

एफएनएन, अल्मोड़ा : Almora Road Accident अल्मोड़ा जिले के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img