03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

ऑपरेशन सिंदूर: 9 आतंकी ठिकानों पर स्ट्राइक, 90 से ज्यादा आतंकी ढेर

Spread the love

एफएनएन, नई दिल्ली: भारतीय सशस्त्र बलों ने बुधवार तड़के पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) में 9 आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए, जिनमें मुरीदके और बहावलपुर भी शामिल हैं. ये सभीआतंकवादी समूहों लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के गढ़ हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इन हमलों में अब तक 90 से अधिक आतंकवादियों के मारे जाने की खबर सामने आ रही है. मुरदीके में 30 आतंकियों को मार गिराया गया. दूसरे कैंपों में भी दर्जनों आतंकवादी मारे गए हैं. खबर है कि, इस ऑपरेशन में 90 से ज्यादा आतंकी मारे गए हैं. हालांकि, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

सूत्रों के मुताबिक, खुफिया जानकारी के आधार पर वायुसेना के हमलों में जैश-ए-मोहम्मद के चार, लश्कर-ए-तैयबा के 3 और हिज्बुल मुजाहिदीन के 2 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया. रक्षा सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तानी सेना ने कल रात जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा के पार चौकियों से तोपखाने से गोलाबारी सहित मनमाने तरीके से गोलीबारी की. वहीं, पाकिस्तान की भारी गोलाबारी के कारण पुंछ शहर में बड़े पैमाने पर पलायन की खबरें मिल रही हैं.

एयरलाइन ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “अमृतसर जाने वाली दो अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को दिल्ली भेजा जा रहा है। इस अप्रत्याशित व्यवधान के कारण हुई असुविधा के लिए हमें खेद है.” स्पाइसजेट के अनुसार, मौजूदा स्थिति के कारण धर्मशाला (डीएचएम), लेह (आईएक्सएल), जम्मू (आईएक्सजे), श्रीनगर (एसएक्सआर) और अमृतसर (एटीक्यू) सहित उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में हवाई अड्डे अगले आदेश तक बंद हैं.

एयरलाइन ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “प्रस्थान, आगमन और परिणामी उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं.” इंडिगो ने कहा कि क्षेत्र में हवाई क्षेत्र की बदलती परिस्थितियों के कारण श्रीनगर, जम्मू, अमृतसर, लेह, चंडीगढ़ और धर्मशाला से आने-जाने वाली उड़ानें प्रभावित हुई हैं. भारतीय सशस्त्र बलों ने बुधवार को तड़के पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए, जिनमें जैश-ए-मोहम्मद का गढ़ बहावलपुर और लश्कर-ए-तैयबा का अड्डा मुरीदके शामिल है.

पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला ले लिया गया है. एनएसए अजित डोभाल ने एक्स पोस्ट पर लिखा, ‘भारत माता की जय’. भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए जाने के मद्देनजर हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंध के बीच भारतीय एयरलाइनों ने जम्मू और श्रीनगर सहित विभिन्न शहरों के लिए अपनी उड़ानें रद्द कर दी हैं. एयर इंडिया ने कहा कि मौजूदा स्थिति को देखते हुए एयरलाइन ने जम्मू, श्रीनगर, लेह, जोधपुर, अमृतसर, भुज, जामनगर, चंडीगढ़ और राजकोट के लिए अपनी सभी उड़ानें दोपहर तक रद्द कर दी हैं.

इजरायल का बयान

ऑपरेशन सिंदूर पर भारत में इजरायल के राजदूत, रियुवेन अजार ने ‘एक्स’ पर लिखा, “इजराइल भारत के आत्मरक्षा के अधिकार का समर्थन करता है. आतंकवादियों को पता होना चाहिए कि निर्दोष लोगों के खिलाफ उनके जघन्य अपराधों से बचने के लिए उन्हें कहीं छिपने की जगह नहीं है.”

सीमा पर तैयारी पूरी, गांव वालों को देंगे पूरी मदद – मनोज सिन्हा, उप राज्यपाल, जम्मू कश्मीर

जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल ने कहा कि सीमा पर रहने वाले ग्रामवासियों की पूरी मदद की जाएगी, उनके लिए सरकार ने पूरी तैयार कर रखी है.

पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर भारतीय सेना का अटैक

पाकिस्तान और पीओजेके में ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा किए गए टारगेट को ग्राफिक्स से समझिए…

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ऑपरेशन सिंदूर पर कहा….

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने हमलों के बाद एक पोस्ट में कहा, “दुनिया को आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस दिखाना चाहिए.”

भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा पाकिस्तान, पीओके में ऑपरेशन सिंदूर के तहत लिए गए 9 जगहों को टारगेट किया गया

1. मरकज़ सुभान अल्लाह बहावलपुर

2. मरकज़ तैयबा, मुरीदके

3. सरजाल/तेहरा कलां

4. महमूना जोया सुविधा, सियालकोट,

5. मरकज़ अहले हदीस बरनाला, भिम्बर,

6. मरकज़ अब्बास, कोटली,

7. मस्कर राहील शाहिद, कोटली जिले में स्थित है।

8.मुजफ्फराबाद में शावई नाला कैम

9. मरकज़ सैयदना बिलाल

शुभम द्विवेदी की पत्नी ने पीएम मोदी को धन्यवाद कहा

पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले शुभम द्विवेदी की पत्नी ने कहा, “मैं अपने पति की मौत का बदला लेने के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद देना चाहती हूं. मेरे पूरे परिवार को उन पर भरोसा था और जिस तरह से उन्होंने (पाकिस्तान को) जवाब दिया, उसने हमारे भरोसे को कायम रखा है। यही मेरे पति को सच्ची श्रद्धांजलि है। मेरे पति आज जहां भी होंगे, उन्हें शांति मिलेगी.”

सूत्रों के अनुसार, इस ऑपरेशन के तुरंत बाद केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय सेना, भारतीय वायु सेना और भारतीय नौसेना के प्रमुखों से बात की है. यह बातचीत भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद हुई, जिसमें उन्होंने बुधवार रात को आतंकवादी ठिकानों को नष्ट कर दिया.

इस बीच, रक्षा मंत्रालय (MoD) ने घोषणा की है कि ऑपरेशन सिंदूर पर एक प्रेस ब्रीफिंग बुधवार को सुबह 10:00 बजे आयोजित की जाएगी। ब्रीफिंग के दौरान ऑपरेशन के बारे में और जानकारी साझा किए जाने की उम्मीद है। इससे पहले, CNN के अनुसार, भारत ने 1971 के बाद से पाकिस्तान के निर्विवाद क्षेत्र के अंदर अपना सबसे गहरा हमला किया, जिसमें पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू और कश्मीर में आतंकी शिविरों को सफलतापूर्वक निशाना बनाया गया.

एयरलाइन ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “प्रस्थान, आगमन और परिणामी उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं.” इंडिगो ने कहा कि क्षेत्र में हवाई क्षेत्र की बदलती परिस्थितियों के कारण श्रीनगर, जम्मू, अमृतसर, लेह, चंडीगढ़ और धर्मशाला से आने-जाने वाली उड़ानें प्रभावित हुई हैं. भारतीय सशस्त्र बलों ने बुधवार को तड़के पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए, जिनमें जैश-ए-मोहम्मद का गढ़ बहावलपुर और लश्कर-ए-तैयबा का अड्डा मुरीदके शामिल है.

पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला ले लिया गया है. एनएसए अजित डोभाल ने एक्स पोस्ट पर लिखा, ‘भारत माता की जय’. भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए जाने के मद्देनजर हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंध के बीच भारतीय एयरलाइनों ने जम्मू और श्रीनगर सहित विभिन्न शहरों के लिए अपनी उड़ानें रद्द कर दी हैं. एयर इंडिया ने कहा कि मौजूदा स्थिति को देखते हुए एयरलाइन ने जम्मू, श्रीनगर, लेह, जोधपुर, अमृतसर, भुज, जामनगर, चंडीगढ़ और राजकोट के लिए अपनी सभी उड़ानें दोपहर तक रद्द कर दी हैं.

Hot this week

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

Topics

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img