03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

24 घंटे के भीतर उत्तराखंड में मिले सिर्फ दो कोरोना संक्रमित, प्रदेश में अब 84 एक्टिव केस

Spread the love
एफएनएन, देहरादून : पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना के दो मरीज मिले हैं। अब प्रदेश में कोविड के 84 एक्टिव केस हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को सामने आए मामलों में एक देहरादून और एक हरिद्वार का है। बाकी किसी भी जिले में कोई नया मामला सामने नहीं आया। उधर, छह मरीज स्वस्थ हुए। प्रदेश में मंगलवार को 8395 लोगों को कोविड वैक्सीन दी गई।
  • कोरोना फिर होने लगा हावी, स्कूल प्रबंधन बेफिक्र

ऋषिकेश में कोरोना संक्रमण एक बार फिर हावी होने लगा है। दिल्ली एनसीआर में स्कूलों में बच्चों और शिक्षकों के कोरोना संक्रमित मिलने से तीर्थनगरी ऋषिकेश के अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है। वहीं कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट के हल्के स्वरूप को देख अब स्कूल प्रबंधन भी बेफिक्र हो गए।

स्कूलों में संक्रमण से बचाव के लिए बेहद जरूरी मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग जैसे नियमों के पालन को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। स्कूलों और बच्चों के हाथों के सैनिटाइजेशन की व्यवस्था भी कुछ निजी स्कूलों में रह गई है। ऐसे में स्कूलों में संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। अभिभावकों को कोरोना संक्रमण और बच्चों के भविष्य दोनों की चिंता सता रही है।

  • नए वैरिएंट से घबराएं नहीं, एहतियात बरतें 
ऋषिकेश में 12 से 15 साल के बच्चों का कोविड टीकाकरण शुरू हो गया है। जबकि 15 से 18 साल के बच्चों को शत प्रतिशत पहली डोज लग गई है। फकोट ब्लॉक के कोविड नोडल अधिकारी डॉ. जगदीश जोशी ने बताया कोरोना के नए एक्स ई वैरिएंट से घबराने की नहीं, बल्कि सावधानी बरतने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि नया वैरिएंट ओमिक्रॉन वैरिएंट का बदला स्वरूप है। कहा कि अपने बच्चे को कोविड टीके की डोज लगाएं। स्कूल में मास्क, सैनिटाइजेशन और सोशल डिस्टेंसिंग बनाने के लिए बच्चे को जागरूक करें। 12 वर्ष से कम आयु के बच्चे जिनका टीकाकरण नहीं हुआ है, उनका अधिक ध्यान रखें।

Hot this week

Srinagar में कांग्रेस को बड़ा झटका, मेयर आरती भंडारी समेत 10 पार्षद भाजपा में शामिल

एफएनएन, श्रीनगर गढ़वाल : Srinagar पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...

Dehradun में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, पैर में लगी गोली ; चेन स्नैचिंग का आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun के बसंत विहार क्षेत्र में देर...

Topics

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...

Kolkata के होटल में भीषण आग, 9 की मौत की खबर ; 6 लोग झुलसे

एफएनएन, कोलकाता : Kolkata पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img