03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

काशीपुर फायरिंग मामले में फरार एक लाख का इनामी जफर मुरादाबाद से गिरफ्तार, मुठभेड़ में लगी गोली

Spread the love

एफएनएन, काशीपुर : काशीपुर फायरिंग केस में फरार चल रहे एक लाख का इनामी जफर को मुरादाबाद से गिरफ्तार कर लिया गया है। शनिवार तड़के पुलिस से हुई मुठभेड़ में जफर के पैर में गोली लगी है। दोनों तरफ से जबरदस्त गोलीबारी में एक कांस्टेबल भी जख्मी हुआ है। जफर और घायल सिपाही को मुरादाबाद जिला अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार मुरादाबाद के पाकबड़ा थाना क्षेत्र स्थित कैल्सा रोड पर पुलिस की खनन माफिया से मुठभेड़ हुई। जफर दिल्ली भागने की फिराक में था। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर उसका उपचार कर रहे हैं उसके पैर में गोली लगी है। एसएसपी हेमंत कुटियाल ने बताया कि शातिर खनन माफिया जफर को गिरफ्तार कर लिया गया है वह लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था।

इसके पहले जफर को गिरफ्तार करने उत्तराखंड के काशीपुर में गई मुरादाबाद पुलिस पर हमला किया गया था। हमले के दौरान एक महिला की गोली लगने से मौत हो गई थी। कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे। मुरादाबाद पुलिस ने जफर पर पहले 50 हजार का इनाम घोषित कर रखा था। बाद में इनाम की राशि बढ़ाकर एक लाख रुपए कर दी गई।

  • खनन इंस्‍पेक्‍टर और एसडीएम से हुई थी बदसलूकी 

मुरादाबाद में 13 सितंबर को खनन इंस्पेक्टर और एसडीएम के साथ बदसलूकी की घटना हुई थी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस पर कड़ी नाराजगी जताई थी। इसके बाद मुरादाबाद पुलिस ने खनन माफिया जफर और कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। जफर तभी से फरार चल रहा था। बुधवार यानी 12 अक्‍टूबर की शाम जफर को पकड़ने पुलिस ठाकुरद्वारा पहुंची तो वह वहां से उत्‍तराखंड भाग गया।

उत्‍तराखंड के काशीपुर में उसने शरण ले रखी थी। मुरादाबाद पुलिस जफर को पकड़ने उत्‍तराखंड पहुंची तो वहां उनके साथ मारपीट की गई और बंधक बना लिया गया। पुलिसकर्मियों के हथियार छीने जाने का भी आरोप है। घटना में छह पुलिसवाले बुरी तरह घायल हो गए थे। इस दौरान फायरिंग में गोली लगने से ब्लॉक प्रमुख गुरताज सिंह की पत्नी गुरप्रीत सिंह की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद उत्‍तराखंड पुलिस और यूपी पुलिस के बीच आरोप-प्रत्‍यारोप भी शुरू हो गया था।

 

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img