03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

कैबिनेट मंत्री प्रेम चन्द अग्रवाल के भाई के घर एक करोड़ की डकैती, महिलाओं को बंधक बना एक घंटे तक की लूटपाट

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, डोईवाला :  उत्‍तराखंड के शहरी विकास मंत्री प्रेम चन्द अग्रवाल के चचेरे भाई शीशपाल अग्रवाल पुत्र स्व पूर्ण चंद के घर पर दिन दहाड़े लूटपाट हो गई। उनका प्रॉपर्टी डीलिंग का व्यवसाय है। एक घंटे तक लुटेरे घर में लूटपाट करते रहे और किसी को घटना की भनक तक नहीं लगी।

  • लगभग 1 करोड़ की डकैती होने का अनुमान

इस दौरान आरोपित घर पर रखे सारे गहने और नगदी लेकर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की पड़ताल में जुट गई है। साक्ष्‍यों की तलाश की जा रही है। डोईवाला चौक में इनकी जनरल स्टोर की दुकान भी है। लूटपाट में छह लोग शामिल थे। लगभग 1 करोड़ की डकैती होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक डकैतों ने शनिवार सुबह करीब 11:00 बजे घर में पहुंचने के बाद स्वयं को उनका रिश्तेदार बताते हुए 10 मिनट रुकने की बात कही और घर के अंदर चले गए। घर में शीशपाल अग्रवाल की पत्नी ममता के अलावा दो नौकरानी उपस्थित थीं। डकैतों ने तमंचा और चाकू दिखाकर महिला को बंधक बना दिया और पूरे घर को खंगाल डाला। घर के अंदर से उन्होंने बड़ी मात्रा में नकदी और ज्वेलरी लूटी और वहां से चलते बने।

सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों का मानना है कि बदमाशों को शीशपाल अग्रवाल के घर की सभी मूवमेंट की पूर्व से जानकारी थी। जिसमें उन्हें शीशपाल अग्रवाल के दोपहर में किस समय वह घर पर खाना खाने आते हैं और घर पर कौन-कौन मौजूद रहता है यह भी पता था।

बदमाशों ने घर के अंदर लगभग एक घंटे तक अलमारी, लॉकर, डबल बेड के बॉक्स इत्यादि तमाम जगहों से नगदी और ज्वेलरी अपने कब्जे में ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर अपनी जांच पड़ताल भी शुरू कर दी है।

 

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Kedarnath Heli सेवा ठप, पहले ही दिन श्रद्धालु परेशान

एफएनएन, केदारनाथ धाम: Kedarnath Heli एक ओर जहां कपाट...

Dehradun Police में बड़ा फेरबदल, SSP प्रमेंद्र डोबाल ने 54 पुलिसकर्मियों का किया ट्रांसफर

एफएनएन, देहरादून : Dehradun Police एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने...

Badrinath Dham में पहुंचीं उद्धव-कुबेर डोलियां, 23 अप्रैल को खुलेंगे कपाट

एफएनएन, चमोली (उत्तराखंड) : Badrinath Dham आस्था, परंपरा और...

Kedarnath Dham के कपाट खुले, जयकारों से गूंजा पूरा परिसर

एफएनएन, उत्तराखंड : Kedarnath Dham के कपाट आज सुबह शुभ...

Topics

Kedarnath Heli सेवा ठप, पहले ही दिन श्रद्धालु परेशान

एफएनएन, केदारनाथ धाम: Kedarnath Heli एक ओर जहां कपाट...

Badrinath Dham में पहुंचीं उद्धव-कुबेर डोलियां, 23 अप्रैल को खुलेंगे कपाट

एफएनएन, चमोली (उत्तराखंड) : Badrinath Dham आस्था, परंपरा और...

Kedarnath Dham के कपाट खुले, जयकारों से गूंजा पूरा परिसर

एफएनएन, उत्तराखंड : Kedarnath Dham के कपाट आज सुबह शुभ...

Yamunotri Dham Yatra के दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत, स्वास्थ्य पर उठे सवाल

एफएनएन, उत्तरकाशी: Yamunotri Dham Yatra चारधाम यात्रा की शुरुआत...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img