Friday, April 10, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडविश्व एड्स दिवस पर संस्था इम्पार्ट ने 'लक्ष्यगत हस्तक्षेप परियोजना' अंतर्गत चलाया...

विश्व एड्स दिवस पर संस्था इम्पार्ट ने ‘लक्ष्यगत हस्तक्षेप परियोजना’ अंतर्गत चलाया जागरूकता अभियान

एफएनएन, किच्छा :  विश्व एड्स दिवस के मौके पर इम्पार्ट संस्था के बैनर तले ‘लक्ष्यगत हस्तक्षेप परियोजना’ के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया एवं कम्युनिटी इवेंट का आयोजन किया। इस मौके पर सुई और सिरिंज से नशा लेने वाले लोगों के बीच जाकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस मौके पर संस्था संरक्षिका प्रज्ञा मिश्रा ने संबोधन में कहा कि लोगों को इट्स जैसी गंभीर बीमारी को लेकर जागरूक होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि नशा आदि करने वाले युवाओं को पुरानी व दूषित सिरिंज वन नीडल का प्रयोग नहीं करना चाहिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने अन्य मुद्दों पर भी चर्चा करते हुए स्थानीय लोगों को जागरूक किया इसके उपरांत संस्था पदाधिकारी ने जागरूकता रैली निकाली। जिसमे संस्था सचिव श्रीमती इंदिरा मिश्रा, कृष्ण कुमार, वीरपाल, रेखा, आकाश, वंदना शुक्ला, प्रेम प्रकाश, किशन राजपूत आदि लोग उपस्थित थे।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments