
एफएनएन, किच्छा: भारतीय जनता युवा मोर्चा मतदाता दिवस के अवसर पर नमो नव मतदाता दिवस के रुप मंे मनाया गया। इस दौरान युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष ठाकुर विवेक दीप सिंह के प्रतिष्ठान पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान दर्जनों युवाओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लाईव सुना।
इस मौके पर ठाकुर विवेक दीप सिंह ने बताया कि युवा मोर्चा पदाधिकारियों द्वारा प्रदेश की सभी विधानसभाओं में नव मतदाता सम्मलेन का आयोजन किया गया है। इस मौके पर भाजपा विधानसभा विस्तारक भुवन, भाजपा नेता दिनेश भाटिया, सुरेन्द्र चौधरी, धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने उपस्थित नव मतदाताओं को सम्बोधित करते हुए मतदान के अधिकार सहित अन्य विषयों पर चर्चा की।
कार्यक्रम में मुख्य रुप से युवा मोर्चा जिला मंत्री विशाल चौहान, युवा मोर्चा कोषाध्यक्ष पराग अग्रवाल, जिला कार्यकारणी सदस्य हेमंत पाठक, विजेन्द्र जोशी, नवीन सिंह टाकुली, हेमंत दानू, शशांक सिंह, जितेन्द्र सिंह, प्रबल चौहान, अंशुमान श्रीवास्वत, मंयक सिंह टाकुली, ललित सिंह कोरंगा, चंदन सिंह बिष्ट, ऋतिक गंगवार, अरुण सिंह, तारा चंद, दिव्यांश गंगवार, रोहित कुमार, सुमित बंसल, भीम सिंह, राम चन्द कोहली, निषांत शर्मा, सिद्धार्थ सिंह भानू रद्युवंशी, दानिश खानं, विवेक सिंह, भानू प्रताप सिंह थे।