03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

तीसवीं पुण्यतिथि पर फिर बहुत याद आए बालमन के कुशल चितेरे निरंकार देव सेवक, बाल कवियों ने कविताओं से दी श्रद्धांजलि

Spread the love

एफएनएन ब्यूरो, बरेली। निरंकार देव सेवक बाल साहित्य संस्थान के तत्वावधान में बिहारीपुर खत्रियान में सेवक जी की तीसवीं पुण्यतिथि पर बाल कवियों ने उन्हीं की कविताओं का पाठ कर उन्हें भावभरी श्रद्धांजलि दी।

कविता पाठ करने वाले दस बाल कवियों में अदविका शर्मा, शौर्य पचौरी, वंश कक्कड़, केशवी रस्तोगी, गौतम गुलाटी, शौर्य रस्तोगी, पावनी, शुभ कश्यप, शिवांशी पचौरी, जाहनवी गुप्ता प्रमुख रहे। महामंत्री इंद्रदेव त्रिवेदी, शायर रामकुमार अफरोज, विशाल शर्मा, नीरू रस्तोगी और अलका त्रिवेदी ने बाल कवियों को फूलमालाएं पहनाईं और स्मृति चिन्ह्, प्रमाणपत्र भेंट किए।

सेवक जी की ये कविताएँ बच्चों के मुख से खूब पसंद की गईं- शिवांशी पचौरी ने सेवक जी की इस कविता से समां बांधा –
चिड़िया लिए चोंच में तिनका चली बनाने घर।
कौन रहेगा कौन रहेगा उस घर के अंदर ।
चिड़िया के दो बच्चे होंगे उस घर के अंदर,
पर निकले तो उड़ जायेंगे पर फर फर फर।।

अदविका शर्मा ने सेवक जी की लोकप्रिय कविता यूं सुनाई –
एक शहर है टिंबकटू
लोग वहां के हैं बुद्धू
बिना बात के ही ही ही
बिना बात के हू हू हू।।

वंश कक्कड़ द्वारा सुनाई सेवक जी की यह कविता भी खूब सराही गई –
नहीं कहीं से आती सड़कें
नहीं कहीं को जाती सड़कें
लेकिन चौराहे पर आकर
सबकी सब मिल जाती सड़कें।।

इस अवसर पर कार्यक्रम अध्यक्ष रामकुमार अफरोज ने बच्चों को सेवक जी का जीवन परिचय देते हुए कहा कि सेवक जी बाल मन के चितेरे कवि थे। उनकी कविताओं का प्रकाशन भारत में ही नहीं, वरन् विदेशों में भी हुआ। कार्यक्रम का सफल संचालन महामंत्री इंद्रदेव त्रिवेदी ने किया। आभार प्रदर्शन विशाल शर्मा ने किया।

Hot this week

Rishikesh में उफनती बीन नदी में पलटा मैक्स वाहन, SDRF ने 2 लोगों को किया सुरक्षित रेस्क्यू

एफएनएन, देहरादून/ऋषिकेश : Rishikesh उत्तराखंड में लगातार हो रही...

Haldwani में करंट का कहर : पिता-पुत्री की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani नैनीताल जिले के हल्द्वानी में...

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Topics

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img