वृद्ध की सिर कुचलकर हत्या, झोपड़ी में मिला खून से सना शव

एफएनएन, रामनगर : नैनीताल जिले के रामनगर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां ग्राम पुछड़ी इलाके में आज गुरुवार सुबह एक झोपड़ी के अंदर 65 वर्षीय वृद्ध सलीम अली का शव लहूलुहान हालत में मिला. सलीम की सिर कुचलकर की गई इस निर्मम हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.

रामनगर में बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या: घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी. जिसके बाद सीओ सुमित पांडे और कोतवाल सुशील कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने झोपड़ी के अंदर पड़े शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. मौके पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है, ताकि हत्या के कारणों और वारदात के तरीके की वैज्ञानिक जांच की जा सके.

यूपी से जमीन बेचकर लौटे थे सलीम अली: स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार सलीम अली झोपड़ी में अकेले रहते थे. उनके परिजन अलग मकान में रहते हैं. बताया जा रहा है कि बुधवार की शाम ही सलीम अली उत्तर प्रदेश के किसी इलाके से अपनी जमीन बेचकर लौटे थे. उनके पास जमीन बिक्री की रकम भी थी ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है. ऐसे में आशंका है कि लूट के इरादे से उनकी हत्या की गई होगी.

सुबह ग्रामीणों ने देखा झोपड़ी में शव: सुबह जब ग्रामीणों ने सलीम अली की झोपड़ी का दरवाजा खुला देखा, तो अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए. अंदर सलीम अली का चेहरा बुरी तरह कुचला हुआ था. आसपास खून फैला हुआ था. घटना की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया. सलीम अली के परिजनों में कोहराम मच गया. बताया गया कि सलीम अली का बेटा फौजी कॉलोनी पुछड़ी में अलग रहता है.

पुलिस कर रही है मामले की जांच: घटना के संबंध में जानकारी देते हुए सीओ सुमित पांडे ने बताया कि- पुछड़ी इलाके में झोपड़ी में एक व्यक्ति का शव मिल है. पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है. मृतक के परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिससे मौत के वास्तविक कारणों और समय का पता चल सकेगा. फिलहाल पुलिस ने आसपास के इलाकों में सघन पूछताछ और छानबीन शुरू कर दी है. लूटपाट की आशंका को ध्यान में रखते हुए पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है.सुमित पांडे, सीओ-

बुजुर्ग की हत्या से डर गए हैं लोग: रामनगर के शांत माने जाने वाले इस क्षेत्र में हुई यह हत्या स्थानीय लोगों को डरा गई है. अब सबकी निगाहें पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हैं, जिससे यह साफ हो सके कि सलीम अली की मौत के पीछे कौन था और क्या मकसद था.

एफएसएल (Forensic Science Laboratory) टीम ने इकट्ठा किए सैंपल: मामले में सीओ सुमित पांडे ने कहा कि पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. एफएसएल टीम से साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे हैं. जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा.

 

Hot this week

चारधाम यात्रा तैयारियों पर कांग्रेस का हमला, गणेश गोदियाल ने सीएम धामी को घेरा

एफएनएन, देहरादून : देहरादून से बड़ी राजनीतिक प्रतिक्रिया सामने...

रुद्रपुर में विधायक शिव अरोड़ा बने गोलगप्पा विक्रेता, वीडियो हुआ वायरल

एफएनएन, रुद्रपुर: रुद्रपुर में एक दिलचस्प दृश्य उस वक्त...

ऋषिकेश में बड़ी कार्रवाई: अवैध बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार

एफएनएन, ऋषिकेश : देहरादून जिले के ऋषिकेश क्षेत्र में...

CBSE Class 10 Results 2026 जारी : ऐसे देखें अपनी मार्कशीट ऑनलाइन

एफएनएन, नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)...

Topics

चारधाम यात्रा तैयारियों पर कांग्रेस का हमला, गणेश गोदियाल ने सीएम धामी को घेरा

एफएनएन, देहरादून : देहरादून से बड़ी राजनीतिक प्रतिक्रिया सामने...

रुद्रपुर में विधायक शिव अरोड़ा बने गोलगप्पा विक्रेता, वीडियो हुआ वायरल

एफएनएन, रुद्रपुर: रुद्रपुर में एक दिलचस्प दृश्य उस वक्त...

ऋषिकेश में बड़ी कार्रवाई: अवैध बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार

एफएनएन, ऋषिकेश : देहरादून जिले के ऋषिकेश क्षेत्र में...

CBSE Class 10 Results 2026 जारी : ऐसे देखें अपनी मार्कशीट ऑनलाइन

एफएनएन, नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)...

नारियल फूटा, उड़ान छूटी – हेली सेवा पर सवाल भी जुड़े!

पंतनगर से हेली सेवा का शुभारंभ, भाजपा विधायक...

चलती ट्रेन में सनसनीखेज वारदात: दो कर्मचारियों से 7 लाख की लूट

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img