[smartslider3 slider="3"]

यूपी के किसानों को इस योजना का लाभ दिलाने के लिए घर-घर पहुंचेंगे अधिकारी, सीएम योगी ने दिए निर्देश

Spread the love

एफएनएन, लखनऊ : प्रदेश में अधिक से अधिक किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिलाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 15 अक्टूबर अभियान के तहत आधार सीडिंग व ई-केवाईसी कराने का निर्देश दिया है। न्याय पंचायत व राजस्व के अधिकारी व कर्मी लंबित ई-केवाईसी की सूची के साथ घर-घर जाकर किसानों से संपर्क करेंगे और ई-केवाईसी व आधार सीडिंग का कार्य पूरा कराएंगे।

ग्राम स्तरीय रबी गोष्ठी व किसान पाठशालाओं में भी ई-केवाईसी का अभियान चलेगा। इसके लिए राज्य सरकार ने विस्तृत दिशा निर्देश दिए हैं। केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त निर्गत करने से पूर्व सभी पात्र किसानों के भूलेख अंकन व बैंक खाते की आधार सीडिंग के साथ-साथ ई-केवाईसी कराने का निर्देश दिया है।

  • निगरानी के लिए मुख्य विकास अधिकारी

उप कृषि निदेशक अपने जिले में डीएम की अध्यक्षता में इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक व जन सेवा केंद्र के समन्वयक के साथ बैठक कर अभियान को गति देंगे। जिला स्तर पर अभियान की निगरानी के लिए मुख्य विकास अधिकारी नोडल अधिकारी होंगे, जो प्रतिदिन समीक्षा करेंगे।

  • कर्मचारियों को किया जाएगा प्रशिक्षित

इस कार्य में लगे सभी कर्मचारियों के मोबाइल फोन पर ई-केवाईसी कराने के लिए एप डाउनलोड होंगे। जिला, तहसील व विकासखंड के राजकीय कृषि बीज भंडार पर स्थापित पीएम- किसान सेवा केंद्र या हेल्प डेस्क भी क्रियाशील रहेंगे। सभी हेल्प डेस्क पर फेशियल ई-केवाईसी कराने के लिए कृषि विभाग के कर्मचारियों को मोबाइल एप डाउनलोड कराकर प्रशिक्षित किया जाएगा।

  • रोजाना होगी सभी कार्यों की समीक्षा

कृषि विभाग के विकास खंड स्तर के राजकीय कृषि बीज भंडारों पर भी जन सेवा केंद्रों व इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के प्रतिनिधि ई-केवाईसी कराने तथा खाता खोलने की सुविधा के साथ उपस्थित रहेंगे। जिन किसानों का भूलेख अंकन नहीं हुआ है, उनकी सूची व खसरा खतौनी की प्रति को तहसील को भेजकर भूलेख अंकन का कार्य पूर्ण कराया जाएगा। सभी कार्यों की रोजाना समीक्षा भी होगी।

Hot this week

Rudraprayag में पहाड़ी क्षेत्र में क्रैश हुआ ड्रोन, जांच में जुटा प्रशासन

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के...

Ram Mandir चढ़ावा मामले पर सियासत तेज, विपक्ष ने सरकार से मांगा जवाब

एफएनएन, लखनऊ : Ram Mandir अयोध्या के राम मंदिर से...

pune केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, कैफे में रची गई थी हत्या की साजिश

एफएनएन, पुणे : pune के चर्चित उद्योगपति केतन हत्याकांड...

rudrapur में बंद मकान से किराएदार का शव बरामद

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र स्थित...

Bomb Threat के बाद दून पुलिस हाई अलर्ट पर, जिलेभर में सघन चेकिंग अभियान जारी

एफएनएन, देहरादून : Bomb Threat सोशल मीडिया के माध्यम...

Topics

Rudraprayag में पहाड़ी क्षेत्र में क्रैश हुआ ड्रोन, जांच में जुटा प्रशासन

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के...

pune केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, कैफे में रची गई थी हत्या की साजिश

एफएनएन, पुणे : pune के चर्चित उद्योगपति केतन हत्याकांड...

rudrapur में बंद मकान से किराएदार का शव बरामद

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र स्थित...

Meera -Marg स्थित जूता शोरूम में आग, लाखों का नुकसान

एफएनएन, हल्द्वानी : Meera -Marg स्थित ‘माशा शूज’ शोरूम...

Nagarasu गुरुद्वारा विवाद में बड़ा अपडेट, छत पर डटे पांचों निहंग सिख मानने को हुए तैयार

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Nagarasu रुद्रप्रयाग जिले के बदरीनाथ हाईवे स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img