Wednesday, February 11, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडव्यापार मंडल चुनाव को लेकर परिवेक्षकों ने की व्यापारियों से वार्ता, चुनाव...

व्यापार मंडल चुनाव को लेकर परिवेक्षकों ने की व्यापारियों से वार्ता, चुनाव कराये जाने का दिलाया भरोसा

एफएनएन, किच्छा। व्यापार मंडल चुनाव को लेकर चल रही राजनीति के बीच नगर पहुॅचे चुनाव परिवेक्षक द्वारा व्यापार मंडल प्रतिनिधियों सहित व्यापारियों से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की, चर्चा के दौरान व्यापारियो ने चुनाव संचालन समिति एवं परिवेक्षको से तत्काल चुनाव कराये जाने का आग्रह किया। व्यापारियों का कहना था कि व्यापार मंडल कार्यकारणी भंग होने के बाद व्यापारियों का प्रतिनिधित्व करने वाला कोई नही है जिसके चलते संचालन समिति तय समय पर चुनाव कराकर नई कार्यकारणी की घोषणा करे।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM

विदित हो कि नगर का व्यापार मंडल चुनाव की घोषणा के बाद से चुनाव संचालन समिति पर निरन्तर आरोप प्रतिआरोपों की बौछार हो रही थी, जिसके बाद जिला प्रतिनिधियों द्वारा व्यापारियों की मांग पर वार्ता करते हुए तत्काल चुनाव कराये जाने की घोषणा की, इसके साथ ही आज नगर पहुॅची व्यापार मंडल परिवेक्षकों द्वारा व्यापार मंडल प्रतिनिधियों सहित व्यापारियों से वार्ता की। इस दौरान परिवेक्षकों के रूप में अनिल अग्रवाल खुलासा जिला प्रभारी व प्रदेश सचिव सहित रूपेन्द्र नागर प्रदेश मंत्री द्वारा रूद्रपुर मार्ग स्थित मोहम्मद दानिश सोनू के प्रतिष्ठान पर व्यापारियों से वार्ता की।

इस दौरान व्यापारियों ने तत्काल चुनाव कराये जाने सहित अनेक मुद्दों को छेड़ा। परिवेक्षक के रूप में पहुॅचे प्रतिनिधि मंडल ने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि उनके द्वारा उठाये गये मुद्दों को प्रदेश अध्यक्ष नवीन चन्द्र वर्मा द्वारा रखा जायेगा। चुनाव को लेकर अंतिम फैसला उन्ही का होगा। इस मौके पर मुख्य रूप से रामबाबू, अक्षय बाबा, सुमित तनेजा, शिव कुमार मिततल, विनोद फुटेला, महादेव अग्रवाल, निर्मल हंसपाल, धमेन्द्र सिंधी सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें…जमीन पर सो रहा था पूरा परिवार, तभी जहरीले सांप ने भाई-बहन को डंस लिया, हॉस्पिटल में दोनों की मौत

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments