03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड में डेंगू पीड़ित मरीजों का आंकड़ा 600 के पार, केवल देहरादून में मिले 65 प्रतिशत मरीज

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मैदानी जिलों में डेंगू संक्रमण बढ़ रहा है। छह जिलों में डेंगू के मरीजों का आंकड़ा 600 पार हो गया है। डेंगू के कुल मामलाें में 65 प्रतिशत देहरादून जिले के हैं, जबकि सात पर्वतीय जिलों में अभी तक डेंगू का एक भी मामला नहीं मिला है।

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश में 28 अगस्त तक डेंगू के कुल 643 मामले सामने आए हैं, जबकि देहरादून में डेंगू से एक मरीज मौत हुई है। सरकारी और निजी अस्पतालों में योजना डेंगू लक्षण वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है। देहरादून जिले में तेजी से डेंगू संक्रमण फैल रहा है। कुल मामलों में 418 मामले देहरादून जिले में मिले हैं।

सोमवार को पांच जिलों में 41 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसमें देहरादून जिले में 19, नैनीताल में 15, पौड़ी में तीन, चमोली में तीन, ऊधमसिंह नगर जिले में एक मामला मिला है। राज्य वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पंकज सिंह ने बताया, प्रदेश में डेंगू नियंत्रण में है। छह जिलों में ही अभी तक डेंगू संक्रमित मामले मिले हैं।

उन्होंने कहा, बारिश से मौसम में बुखार आते ही लोगों में डेंगू को लेकर भय और बेचैनी का माहौल पैदा हो जाता है, जबकि लोगों को घबराना नहीं चाहिए। इसके लिए सतर्क रहने की जरूरत है। डेंगू मरीज का प्लेटलेट्स काउंट 10 हजार से ज्यादा हो तो प्लेटलेट्स ट्रांसफ्यूजन की कोई जरूरत नहीं होती है।

 

  • प्रदेश में अब तक जिलावार डेंगू के मामले
देहरादून-418, हरिद्वार-91, नैनीताल-89, पौड़ी-38, ऊधमसिंह नगर-3, चमोली-4

Hot this week

Rudraprayag : तरसाली-फाटा मार्ग पर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag जिले के तरसाली-फाटा मार्ग पर...

Silkyara Tunnel हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, DM प्रशांत आर्य ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

एफएनएन, बडकोट : Silkyara Tunnel यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img