Friday, February 27, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडउत्तराखंड में अब मौसम बदल रहा करवट, उत्तरकाशी समेत इन इलाकों में...

उत्तराखंड में अब मौसम बदल रहा करवट, उत्तरकाशी समेत इन इलाकों में होगी बारिश; बर्फबारी भी जारी

एफएनएन, देहरादून:  प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम ने करवट बदलनी शुरू कर दी है। बुधवार को केदारनाथ में हिमपात हुआ, हालांकि अन्य क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहा और दिनभर हल्के बादलों के बीच धूप खिली रही। फिलहाल मौसम साफ रहा, लेकिन गुरुवार को कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। बारिश और बर्फबारी से पहाड़ों पर तापमान गिरने वाला है। कड़ाके की ठंड को देखते  हुए लोगों ने तैयारी भी शुरू कर दी है।

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार गुरुवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली व पिथौरागढ़ जनपदों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की वर्षा हो सकती है। साढ़े तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्की बर्फबारी हो सकती है। शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

ऐसा रहा तापमान

बुधवार को दून में दोपहर तक तो अच्छी धूप खिली रही, लेकिन इसके बाद हल्के बादल छाये रहे। शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 28.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 19.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक कम 7.8 डिग्री सेल्सियस रहा। टिहरी का अधिकतम 21.2 व न्यूनतम 8.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

केदारनाथ में बर्फबारी से गिरा पारा

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पांच पहाड़ी जनपदों की ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हो सकता है। शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। पहाड़ों की चोटियों पर लगातार बर्फबारी का दौर जारी है। केदारनाथ धाम में एक बार फिर से बर्फबारी देखने को मिली। श्रद्धालु जहां एक ओर बर्फबारी का आनंद उठा रहे हैं, तो वहीं पारा गिरने से परेशानी का भी सामना करना पड़ रहा है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments