03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

अब बसों में बैठेंगी 75 प्रतिशत सवारियां, किराया होगा सामान्य

एफएनएन, देहरादून: उत्तराखंड परिवहन निगम जल्द ही अपने पैसेंजर्स को राहत देने जा रहा है। जल्द ही रोडवेज बसों में सवारी क्षमता 50 से बढ़ाकर 75 प्रतिशत की दी जाएगी, साथ ही किराया भी पहले की तरह सामान्य हो जाएगा। फिलहाल सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन करने के लिए बसों में 50 प्रतिशत सवारी ही सफर कर सकती हैं, ऐसे में उनसे दोगुना किराया लिया जा रहा है। अक्टूबर से सवारी क्षमता बढ़ाने के साथ ही किराया समान्य किया जाएगा। जल्द ही इसके लिए एसओपी जारी की जाएगी। रोडवेज समेत अन्य ट्रांसपोटर्स को राहत देने के लिए अब सवारियों की क्षमता 50 से बढ़ाकर 75 प्रतिशत की जाएगी। रोडवेज में कुल सवारी क्षमता से 75 प्रतिशत सीट्स पर ही सवारियों को बैठने की परमिशन दी जाएगी। ताकि ज्यादा पैसेंजर सफर कर सकें और रोडवेज को नुकसान भी न हो।

अक्टूबर से होगा किराया सामान्य

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अक्टूबर से उत्तराखंड रोडवेज का किराया पहले की तरह सामान्य हो जाएगा। अभी तक 50 प्रतिशत पैसेंजर ही रोडवेज में सफर कर रहे हैं, ऐसे में किराया भी बढ़ाया गया है। अब पैसेंजर को भी किराये में राहत दी जाएगी।

ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

Hot this week

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...

Topics

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...

Harish Rawat मां की तस्वीर लेकर पहुंचे ED दफ्तर, बोले- ‘मां का स्मरण कर यहां आया हूं’

एफएनएन, देहरादून : Harish Rawat उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img