03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Nitin Navin भाजपा अध्यक्ष देहरादून दौरा आज से, संगठन को देंगे जीत का मंत्र

एफएनएन, देहरादून : Nitin Navin भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन गुरुवार से तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे। अध्यक्ष बनने के बाद उनका यह पहला देहरादून दौरा है, जिसे भाजपा संगठन काफी अहम मान रहा है। दौरे को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और राजधानी में व्यापक तैयारियां की गई हैं।

नितिन नवीन शाम 4:35 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से भाजपा प्रदेश कार्यालय तक करीब 25 स्थानों पर उनका replica Breitling भव्य स्वागत किया जाएगा। स्वागत कार्यक्रम में युवा और महिला मोर्चा के कार्यकर्ता पारंपरिक परिधान में शामिल होंगे।

प्रदेश कार्यालय में पहुंचने के बाद भाजपा अध्यक्ष शाम 6:15 बजे कोर कमेटी की बैठक लेंगे। इसके बाद मंत्रियों के साथ replica Rolex संगठन और सरकार के समन्वय को लेकर चर्चा होगी।

शुक्रवार को नितिन नवीन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वे पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बीसी खंडूड़ी के आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और परिजनों से भेंट करेंगे।

राजपुर रोड स्थित होटल में दिनभर अलग-अलग बैठकों का सिलसिला चलेगा। सबसे पहले सांसदों और विधायकों के साथ बैठक होगी। इसके बाद प्रदेश पदाधिकारियों, जिला प्रभारियों, मोर्चा अध्यक्षों और संगठन पदाधिकारियों के साथ रणनीतिक चर्चा की जाएगी।

शाम को राष्ट्रीय अध्यक्ष मीडिया, सोशल मीडिया, आईटी सेल और प्रदेश प्रवक्ताओं के साथ भी विशेष बैठक करेंगे। Rolex replica इसके बाद वे ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन पहुंचकर गंगा आरती में शामिल होंगे और संत समाज के साथ संवाद करेंगे।

दौरे के अंतिम दिन शनिवार को नितिन नवीन टपकेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन करेंगे। इसके बाद बूथ अध्यक्षों के आवास पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे। वहीं शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में आयोजित कॉन्क्लेव और मुख्यमंत्री आवास स्थित युवा संवाद कार्यक्रम में भी भाग लेंगे।

तीन दिवसीय कार्यक्रम के बाद भाजपा अध्यक्ष शनिवार शाम देहरादून एयरपोर्ट से दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

Hot this week

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Tehri में 1.22 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, एक्टिवा स्कूटर जब्त

एफएनएन, टिहरी : Tehri उत्तराखंड में नशे की तस्करी...

Haridwar : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पति ने किया हमला, ससुर के खिलाफ भी FIR दर्ज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर...

Piran Kaliyar के गेस्ट हाउस में यूट्यूबर आतिफ का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी

एफएनएन, हरिद्वार : Piran Kaliyar उत्तराखंड के पिरान कलियर...

Rishikesh Badrinath हाईवे पर दर्दनाक हादसा, टैक्सी खाई में गिरी; दो की मौत, तीन घायल

एफएनएन, टिहरी : Rishikesh Badrinath उत्तराखंड में सड़क हादसों...

Topics

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Haridwar : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पति ने किया हमला, ससुर के खिलाफ भी FIR दर्ज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर...

अंकिता भंडारी के माता-पिता को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

एफएनएन, देहरादून : Ankita Bhandari उत्तराखंड के चर्चित अंकिता...

Imran Khan को मुंबई पुलिस का नोटिस, 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का आदेश

एफएनएन, मुंबई : Imran Khan बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img