03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

नीट पेपर लीक मामलाः सीबीआई की टीम ने रांची में की कार्रवाई, रिम्स की डॉक्टर को हिरासत में लेकर पूछताछ

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, रांचीः नीट पेपर लीक मामले की आंच रांची तक पहुंच चुकी है. पेपर लीक मामले में सीबीआई की टीम ने रांची के रिम्स से फर्स्ट ईयर की छात्रा को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ कर रही है.

सॉल्वर गैंग में शामिल होने की सूचना

नीट पेपर लीक मामले की जांच कर रही सीबीआई की टीम को यह जानकारी मिली थी कि रांची के रिम्स की फर्स्ट ईयर एमबीबीएस की छात्रा सॉल्वर गैंग में शामिल है. जानकारी मिलने के बाद गुरुवार की देर रात सीबीआई की टीम ने रिम्स हॉस्टल में अपनी दबिश दी. रिम्स के गर्ल्स हॉस्टल में जाकर टीम इस छात्रा को अपने साथ ले गई. फिलहाल सीबीआई रांची में ही छात्रा से पूछताछ कर रही है.

सॉल्वर गैंग की सदस्य

सीबीआई सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हिरासत में ली गई छात्रा झारखंड के रामगढ़ जिले की रहने वाली है. सीबीआई को जानकारी मिली थी कि नीट पेपर लीक मामले में वह सॉल्वर गैंग में शामिल थी. पटना में हुई गिरफ्तारी के बाद इस छात्रा का भी नाम सामने आया है. जानकारी मिल रही है कि छात्रा ने सॉल्वर गैंग में शामिल होने के बात भी स्वीकार की है.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

पटना में हुई थी चार छात्रों की गिरफ्तारी

बता दें कि पटना एम्स से बुधवार को सीबीआई ने तीन छात्रों को हिरासत में लिया था, जबकि चौथा खुद सीबीआई के सामने पेश हुआ था. सीबीआई की टीम ने उनसे लगभग 9 घंटे तक पूछताछ की थी. पूछताछ के बाद सभी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें चार दिन की रिमांड परे भेज दिया गया. बताया जा रहा है कि इन सभी का सॉल्वर गैंग से संबंध है.
Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Haridwar Road Accident : पिकअप और कार की टक्कर में युवक की मौत, एक गंभीर

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar Road Accident हरिद्वार जिले के बहादराबाद...

Arvind Pandey के बेटे के मामले में जांच के आदेश, 15 दिन में रिपोर्ट

एफएनएन, रुद्रपुर : Arvind Pandey उधम सिंह नगर में...

Topics

Haridwar Road Accident : पिकअप और कार की टक्कर में युवक की मौत, एक गंभीर

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar Road Accident हरिद्वार जिले के बहादराबाद...

Haldwani Firing : घर के बाहर गोली चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani Firing नैनीताल जिले के हल्द्वानी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img