Sunday, March 8, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तान की राजनीति में वापसी कर रहे हैं नवाज शरीफ !

पाकिस्तान की राजनीति में वापसी कर रहे हैं नवाज शरीफ !

इस्लामाबाद, एजेंसी : पाकिस्तान के अपदस्थ प्रधानमंत्री नवाज शरीफ एक साल के लंबे अंतराल के बाद देश की राजनीति में वापसी की तैयारी कर रहे हैं। पीपीपी अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी ने उन्हें इमरान खान सरकार के खिलाफ आंदोलन शुरू करने के मकसद से रविवार को आयोजित विपक्ष-नीत बहुदलीय डिजिटल सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिये आमंत्रित किया है। पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज के प्रमुख शरीफ को पिछले साल लाहौर उच्च न्यायालय ने इलाज के वास्ते चार सप्ताह के लिये विदेश जाने की अनुमति दी थी, जिसके बाद वह नवंबर से ही लंदन में रह रहे हैं। पाकिस्तान के तीन बार प्रधानमंत्री रहे शरीफ, उनकी बेटी मरियम और दामाद मोहम्मद सफदर को छह जुलाई 2018 को एवनफील्ड संपत्ति मामले में दोषी करार दिया गया था। शरीफ को 2017 में अपदस्थ कर दिया गया था. दिसंबर 2018 में उन्हें अल अजीजिया इस्पात मिल मामले में सात साल के कारावास की सजा सुनायी गई थी. हालांकि उन्हें दोनों ही मामलों में जमानत पर रिहा कर दिया गया था। साथ ही उन्हें इलाज के लिये लंदन जाने की भी अनुमति दे दी गई थी।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments