03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

हरिद्वार में Amit Shah की हुंकार, ‘केदारनाथ से कन्याकुमारी तक घुसपैठियों पर कार्रवाई’

Spread the love

एफएनएन, हरिद्वार: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज हरिद्वार के दौरे पर हैं. हरिद्वार में जहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह में उत्तराखंड की धामी सरकार की चार साल की उपलब्धियों का बखान किया, तो वहीं उन्होंने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा. इस दौरान अमित शाह ने राहुल गांधी पर निशाना साधता हुए कहा कि केदारनाथ से लेकर कन्याकुमारी तक घुसपैठियों को निकाला जाएगा. इसके साथ ही अमित शाह ने कई योजनाओं को शुभारंभ भी किया.

पांच लोगों को दिया नागरिकता का प्रमाण पत्र: अमित शाह ने उत्तराखंड पुलिस में नई भर्ती के पांच आरक्षियों को औपचारिक रूप नियुक्ति पत्र सौंपा. नई भर्ती में करीब 2000 आरक्षी भर्ती किए गए हैं. वहीं सीएए के तहत पाकिस्तान, अफगानिस्तान से भारत लौटे पांच हिंदुओं को नागरिकता प्रमाण पत्र प्रदान किया. बलूचिस्तान के शैलेश, पाकिस्तान के जसपाल कुमार, पाकिस्तान की दुर्गा राजपूत और अफगानिस्तान की हंसेरी बाई को भारत की नागरिकता का प्रमाण पत्र प्रदान किया.

विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया: इसके अलावा डिजिटल मध्यम से गृह मंत्री अमित शाह ने 1100 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया. इसके साथ ही गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यकाल में विभिन्न विकास योजनाओं से संबंधित विकल्प रहित संकल्प पुस्तक का विमोचन किया. गिरिजा शंकर जोशी, गिरिजा ने इस पुस्तक का संपादन किया है.
ई जीरो एफआईआर प्रणाली का शुभारंभ: अमित शाह ने ई जीरो एफआईआर प्रणाली का डिजिटल बटन दबाकर शुभारंभ किया. बताया गया कि उत्तराखंड में इस प्रणाली से 1930 टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर से ई जीरो एफआईआर दर्ज की जा सकती है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में दर्ज पहली ई जीरो एफआईआर की कॉपी भी भेंट की. गृह मंत्री अमित शाह ने अपने उद्बोधन की शुरुआत में ही पंडाल में मौजूद लोगों को तीसरी बार सरकार बनाने का संकल्प दिलाया और कहा कि उत्तराखंड के लोगों की आवाज दिल्ली तक जानी चाहिए.
चारों धाम को किया नमन: अमित शाह ने युवाओं को जिगर का टुकड़ा बताया और चारों धामों, हेमकुंट अहित समेत सभी तीर्थ स्थलों को नमन किया. अमित शाह ने कहा कि इस जनसभा के माध्यम से उत्तराखंड की जनता को बताने आए हैं कि एक जमाने में देवभूमि अलग राज्य बनाने की लड़ाई चल रही थी. उस समय सपा और कांग्रेस ने उत्तराखंड के युवाओं का दमन किया. रामपुर तिराहे की घटना आज भी उत्तराखंड के लोग भूले नहीं है. उस वक्त भाजपा के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने उत्तराखंड राज्य का गठन किया था.
युवाओं से की अपील: अटल जी के बनाए उत्तराखंड, छत्तीसगढ़ और झारखंड जैसे राज्य विकास के पथ पर आगे बढ़ रहे हैं, जो राज्य अटल जी ने बनाए थे, आज पीएम मोदी उन्हें संवार रहे हैं. नए कानूनों से संबंधित प्रदर्शनी को देखने की वकीलों, युवाओं और जनता से अपील की. अंग्रेजों के डेढ सौ साल पुराने कानून को हटाकर नए कानून बनाने का कार्य उनकी सरकार ने किया. नए कानूनों के अनुसार एफआईआर दर्ज करने के बाद तीन साल तक व्यक्ति को न्याय मिल जाएगा.उन्होंने सभी युवाओं से इस प्रदर्शनी को देखने की अपील की.

नकल विरोधी कानून की सराहना की: आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार में पुलिस में नई भर्ती नहीं हो पाती. कांग्रेस होती तो पर्ची के साथ खर्ची भी लगती. उन्होंने सीएम धामी के नकल विरोधी कानून की सराहना की. बताया कि पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए करीब 200 शरणार्थी लोगों को नागरिकता प्रमाण पत्र दिए गए.

विपक्षी दलों पर साधा निशाना: अमित शाह ने निशाना साधते हुए आज कि बसपा, सपा, कांग्रेस समेत सभी विपक्षी पार्टियों ने सीएए का विरोध किया था. आजादी से लेकर आज तक हमारे लोगों को नागरिकता नहीं दी गई. राहुल गांधी पर निशाना साधा और कहा कि राहुल बाबा जितना विरोध करना है करते रहो, लेकिन हम अपने लोगों को नागरिकता देकर रहेंगे.

अमित शाह का दावा: 26 में बंगाल और तमिलनाडु में भाजपा और एनडीए की सरकार बनने का दावा किया और उत्तराखंड की जनता से 27 में प्रचण्ड बहुमत से भाजपा सरकार बनाने का आह्वान किया. अमित शाह ने कहा कि 2027 में कुंभ के साथ भाजपा की सरकार बनने वाली है.

पूरे भारत की शान हरिद्वार कुंभ: अमित शाह ने कहा कि हरिद्वार का कुंभ पूरे भारत की शान होता है, इसलिए कुंभ के लिए बजट देने पर धन्यवाद का कोई अर्थ नहीं होता. हरिद्वार का कुंभ पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ने वाला है. 530 सालों से पूरे राष्ट्र में अयोध्या राम मंदिर बनाने का सपना पूर्ण किया. औरंगज़ेब का तोड़ा हुआ काशी विश्वनाथ का कॉरिडोर मोदी आकर ने बनाया.

पलायन रोकने की योजना बनाई: पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सीमांत गांवों से पलायन रोकने की योजना बनाई है. इसका सबसे बड़ा फायदा देवभूमि उत्तराखंड को होने वाला है. आरोप लगाया कि कांग्रेस घुसपैठियों को बसाने का काम कर रही है, लेकिन धामी सरकार ने दस हजार से ज्यादा अतिक्रमण हटाने का काम किया. केदारनाथ से लेकर कन्याकुमारी तक एक-एक घुसपैठियों को बाहर निकालने का काम करेंगे.

अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी को सीएए और एसआईआर का विरोध करने की आदत पड़ गई है. लोकतंत्र को संभालने वाली महत्वपूर्ण इकाई मतदाता सूची है और उस सूची को सुधारने का छात्र वृत्ति घोटाला, कमीशनखोरी से भरा सेक्रेट्रिएट नौ सालों में सरकार चलाने का काम भाजपा ने इस प्रदेश से तुष्टीकरण की नीति को समाप्त किया.

सीएम धामी को बधाई दी: अमित शाह ने यूसीसी लागू करने पर सीएम धामी को बधाई दी और कहा कि सबको एक ही कानून से रहना होगा. यूसीसी ही जनसांख्यिकी अप्राकृतिक त्रुटि को दूर करने का काम करेगा. पीएम मोदी ने भी एक हाई पावर कमेटी का गठन कर दिया है.

राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पूरी तरह से बिखर चुकी: अमित शाह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी के नेतृत्व में पूरी तरह बिखर चुकी है. इस पार्टी ने संसद को चलने नहीं दिया. उन्होंने कहा कि त्रिवेंद्र सिंह रावत और पुष्कर सिंह धामी ने नौ सालों में राज्य का विकास किया है. इसलिए आगे भी भाजपा की सरकार उत्तराखंड को देश का नंबर वन राज्य बनाने का काम करेगी और इसके लिए जनता का समर्थन बेहद जरूरी है.

अमित शाह ने उत्तराखंड में भाजपा सरकार के विकास कार्यों को गिनाया और कहा कि दस साल में एक लाख सतासी हजार करोड़ रुपए देने का कार्य किया. 12 हजार करोड़ रुपये का चारधाम महामार्ग बनायाय इसके अलावा उन्होंने सड़क निर्माण से लेकर रेल परियोजनाओं को भी गिनाया.

अमित शाह के अलावा मंच पर पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, हरिद्वार सांसद पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, पूर्व सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, सांसद अजय टम्टा, सांसद अनिल बलूनी, सांसद माला राजलक्ष्मी शाह, सांसद अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, सुबोध उनियाल, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी, स्वामी यतीश्वरानंद, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, शहर विधायक मदन कौशिक, जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य कोठारी और प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत उपस्थित रहे.

Hot this week

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Lucknow पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 5 एसीपी के तबादले

एफएनएन, लखनऊ : Lucknow पुलिस कमिश्नरेट में शनिवार को...

Budget मिलने के बाद भी 20 हजार बुजुर्गों की पेंशन अटकी, बैंक खातों में नहीं पहुंची राशि

एफएनएन, हरिद्वार : Budget जनपद में वृद्धावस्था पेंशन पाने...

Rudraprayag में पहाड़ी क्षेत्र में क्रैश हुआ ड्रोन, जांच में जुटा प्रशासन

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के...

Ram Mandir चढ़ावा मामले पर सियासत तेज, विपक्ष ने सरकार से मांगा जवाब

एफएनएन, लखनऊ : Ram Mandir अयोध्या के राम मंदिर से...

Topics

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Rudraprayag में पहाड़ी क्षेत्र में क्रैश हुआ ड्रोन, जांच में जुटा प्रशासन

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के...

pune केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, कैफे में रची गई थी हत्या की साजिश

एफएनएन, पुणे : pune के चर्चित उद्योगपति केतन हत्याकांड...

rudrapur में बंद मकान से किराएदार का शव बरामद

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img