नवोदय विद्यालय सुयालबाड़ी के 7 कर्मी कोरोना पाजीटिव मिले, जिले में 12 हजार से ज्यादा टीके की डोज उपलब्ध, क्या बोलीं- सीएमओ डा. जोशी

एफएनएन, हल्द्वानी : सुयालबाड़ी के जवाहर नवोदय विद्यालय के सात कर्मचारियों व शिक्षकों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें से तीन अध्यापन से जुड़े हैं जबकि चार नान टीचिंग कर्मचारी है। राहत वाली बात यह है कि नवोदय विद्यालय के किसी भी विद्यार्थी में कोरोना संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है। जिले की मुख्य चिकित्साधिकारी डा. भागीरथी जोशी ने इस बीच लेागों से अपील की है कि वे आवश्यक कार्य के लिए ही अपने घरों से बाहर निकलें। और यदि बाजार आदि जगहों पर जाना आवश्यक ही हो तो मास्क लगाकर ही जाएं और सैनेटाइजर का अधिकाधिक उपयोग करें। नैनीताल जनपद के जवाहर नवोदय विद्यालय गंगरकोट सुयालबाड़ी में कार्यरत सात कर्मियों की कोरोना रिपोर्ट रविवार को पॉजिटिव आई है। इसके बाद प्रशासन ने सभी को कोविड केयर सेंटर भेज दिया है। बताया गया है कि विद्यालय में तैनात चार कार्यालय कर्मी और तीन शिक्षकों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। विद्यालय के अन्य कर्मचारियों की दोबारा जांच की जाएगी। इस बीच नैनीताल जिले की मुख्य चिकित्साधिकारी डा. भागीरथी जोशी ने बताया कि अभी जिले में कोरोना के टीके की 12 हजार से ज्यादा डोज बची हैं और सूचना दी गई है कि मंगलवार को और डोज भी भेजी जाएंगी। उन्होंने लोगों से अपील की वे टीकाकरण अवश्य करवाएं। उन्होंने बताया कि लॉक डाउन जैसे सख्त निर्णय लागू न होने के कारण लोगों में संक्रमण की गति तेजी से बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि इस समय लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता है। अनावश्यक रूप से वे अपने घरों से बाहर निकलें, और यदि निकलना आवश्यक ही हो तो मास्क लगाएं और सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करें, बार—बार सैनेटाइजर का उपयोग करते रहे। उन्होंने बताया कि 12हजार से ज्यादा कोरोना टीके की डोज अभी उपलब्ध है और उम्मीद है कि मंगलवार को और डोज जिला स्वास्थ्य विभाग को प्राप्त हो जाएगी।

 

Hot this week

दून–दिल्ली एक्सप्रेसवे के बाद देहरादून में ट्रैफिक कंट्रोल के लिए बनेगा स्मार्ट प्लान

एफएनएन, देहरादून : दून–दिल्ली एक्सप्रेसवे के शुरू होने के...

चारधाम यात्रा तैयारियों पर कांग्रेस का हमला, गणेश गोदियाल ने सीएम धामी को घेरा

एफएनएन, देहरादून : देहरादून से बड़ी राजनीतिक प्रतिक्रिया सामने...

रुद्रपुर में विधायक शिव अरोड़ा बने गोलगप्पा विक्रेता, वीडियो हुआ वायरल

एफएनएन, रुद्रपुर: रुद्रपुर में एक दिलचस्प दृश्य उस वक्त...

ऋषिकेश में बड़ी कार्रवाई: अवैध बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार

एफएनएन, ऋषिकेश : देहरादून जिले के ऋषिकेश क्षेत्र में...

Topics

चारधाम यात्रा तैयारियों पर कांग्रेस का हमला, गणेश गोदियाल ने सीएम धामी को घेरा

एफएनएन, देहरादून : देहरादून से बड़ी राजनीतिक प्रतिक्रिया सामने...

रुद्रपुर में विधायक शिव अरोड़ा बने गोलगप्पा विक्रेता, वीडियो हुआ वायरल

एफएनएन, रुद्रपुर: रुद्रपुर में एक दिलचस्प दृश्य उस वक्त...

ऋषिकेश में बड़ी कार्रवाई: अवैध बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार

एफएनएन, ऋषिकेश : देहरादून जिले के ऋषिकेश क्षेत्र में...

CBSE Class 10 Results 2026 जारी : ऐसे देखें अपनी मार्कशीट ऑनलाइन

एफएनएन, नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)...

नारियल फूटा, उड़ान छूटी – हेली सेवा पर सवाल भी जुड़े!

पंतनगर से हेली सेवा का शुभारंभ, भाजपा विधायक...

चलती ट्रेन में सनसनीखेज वारदात: दो कर्मचारियों से 7 लाख की लूट

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img