Sunday, February 8, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडचंपावत में राष्ट्रीय राजमार्ग धौन के पास बंद

चंपावत में राष्ट्रीय राजमार्ग धौन के पास बंद

एफएनएन, चम्पावत : मौसम ने पहाड़ पर दुश्वारियां बढ़ा दी  है। बारिश से टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग मलवा आने से बंद हो गया है। धौन के पास वाहनों की लंबी कतार लग गई है। पहाड़ी से पत्थर गिर रहे हैं। कार्यदायी कंपनी ऐसे में मलवा भी नहीं हटा पा रही है। बारिश रुकने का इंतजार है। वहीं रात्रि में सिन्याड़ी के पास मलवा आने से एनएच बंद हो गया। जिसमें सेना के वाहनों समेत दर्जनों वाहन फंस गए थे। रात्रि में करीब एक बजे मार्ग खोला गया। बारिश का सिलसिला गुरुवार सुबह तक जारी रहा। मलवे के चलते चार आंतरिक सड़कें बंद है। जिससे ग्रामीणों का मुख्य शहर से संपर्क टूट गया है। इससे ग्रामीणों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत धौन द्यूरी रोड के बंद होने से हो रही है। ग्रामीण अपना दूध नहीं बेच पा रहे हैं। सैकड़ों लीटर दूध गांव में बेकार पड़ा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments