03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

नारी शक्ति वंदन विधेयक : सीएम धामी ने प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार, कहा- मातृशक्ति के उत्थान की दिशा में सराहनीय कदम

एफएनएन, देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नारी शक्ति वंदन विधेयक देश में मातृशक्ति के उत्थान की दिशा में सराहनीय कदम है। लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रविधान करने वाले इस विधेयक के लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी पारित होने पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया।

  • केदारनाथ विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा महिला सशक्तीकरण के लिए प्रदेश में अनेक कार्य किए जा रहे हैं। राज्य की महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत ने भेंट की। उन्होंने केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं की ओर से नारी शक्ति वंदन विधेयक संसद में पारित होने पर मुख्यमंत्री के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया।

  • महिलाओं की प्रतिभा को उजागर करने के लिए सरकार तेजी से कर रही है कार्य

केदारनाथ विधायक ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में महिला सशक्तीकरण के लिए लगातार सरा हनीय कार्य किए जा रहे हैं। महिलाओं की प्रतिभा को उजागर करने की दिशा में सरकार तेजी से कार्य कर रही है।

  • महिलाओं को आरक्षण देने पर प्रधानमंत्री का आभार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में संसद द्वारा मातृ शक्ति के सशक्तीकरण और नीति निर्माण में महिलाओं को 33 प्रतिशत संवैधानिक अधिकार देने पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह हमारे सांसदों ने संविधान भवन से नए संसद भवन तक चंद मिनटों के फासले को तय कर सात दशकों के इंतजार को समाप्त किया, वह दर्शाता है कि देश का नेतृत्व सक्षम हाथों में है।

  • महिलाओं को उनका अधिकार मिलना सनातनी संस्कृति का है अहम हिस्सा

महिलाओं को उनका अधिकार मिलना सनातनी संस्कृति का अहम हिस्सा है। राज्यसभा सदस्य एवं भाजपा के राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष नरेश बसंल ने भी प्रधानमंत्री के प्रति आभार जताया है। उन्होंने कहा कि “यत्र नार्यस्तु पूज्यंते रमंते तत्र देवता” यह सनातन पुरातन वाक्य है, जिसे मोदी सरकार ने सार्थक किया है।

Hot this week

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Tehri में 1.22 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, एक्टिवा स्कूटर जब्त

एफएनएन, टिहरी : Tehri उत्तराखंड में नशे की तस्करी...

Haridwar : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पति ने किया हमला, ससुर के खिलाफ भी FIR दर्ज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर...

Piran Kaliyar के गेस्ट हाउस में यूट्यूबर आतिफ का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी

एफएनएन, हरिद्वार : Piran Kaliyar उत्तराखंड के पिरान कलियर...

Rishikesh Badrinath हाईवे पर दर्दनाक हादसा, टैक्सी खाई में गिरी; दो की मौत, तीन घायल

एफएनएन, टिहरी : Rishikesh Badrinath उत्तराखंड में सड़क हादसों...

Topics

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Haridwar : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पति ने किया हमला, ससुर के खिलाफ भी FIR दर्ज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर...

अंकिता भंडारी के माता-पिता को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

एफएनएन, देहरादून : Ankita Bhandari उत्तराखंड के चर्चित अंकिता...

Imran Khan को मुंबई पुलिस का नोटिस, 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का आदेश

एफएनएन, मुंबई : Imran Khan बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img